फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fog disrupts air operations... flight from Delhi unable to land; Riyadh flight cancelled.

Lucknow: कोहरे से बिगड़ा हवाई संचालन...उतर नहीं पाया दिल्ली से आया विमान; रियाद की उड़ान की गई निरस्त

Fri, 02 Jan 2026 07:26 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 02 Jan 2026 07:26 PM IST
सार

घने कोहरे के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर शुक्रवार को हवाई संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली से आई फ्लाइट उतर नहीं सकी और वापस लौट गई, जबकि रियाद की उड़ान निरस्त करनी पड़ी।

विज्ञापन
Lucknow: Fog disrupts air operations... flight from Delhi unable to land; Riyadh flight cancelled.
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में  मौसम के अचानक ज्यादा खराब होने से शुक्रवार को हवाई संचालन पटरी से उतर गया। घने कोहरे से दुश्यता कम होने के कारण के कारण सुबह दिल्ली से लखनऊ पहुंचा एक विमान उतर नहीं सका। पायलट ने आसमान में 17 चक्कर काटे पर पर उसे उतरने की अनुमति नहीं मिली। जिससे विमान को वापस दिल्ली जाना पड़ा।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स 2171 दिल्ली से सुबह 6:30 बजे लखनऊ के ऊपर पहुंची थी। उस समय कोहरा काफी घना था। दृश्यता 10 मीटर के करीब थी। ऐसे में यह फ्लाइट चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने उसे उतरने की अनुमति नहीं दी।

विज्ञापन

मौसम में खराबी के कारण उड़ान को रद्द हुए

यह फ्लाइट लखनऊ से आईएक्स 189 बनकर सुबह आठ बजे रियाद के लिए जाती है मगर समय पर लैंडिंग न हो पाने और मौसम में खराबी के कारण उड़ान को रद्द कर दिया गया। कोहरे के के चलते मुंबई से रात 12:35 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-5264 करीब 45 मिनट की देरी से पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रियाद से सुबह नौ बजे आने वाली फ्लाइनेस की उड़ान एक्सवाई 333 भी देरी से आई । हैदराबाद से लखनऊ की फ्लाइट 6ई 453 दो घंटा देरी से पहुंची। किशनगढ़ से लखनऊ की फ्लाइट एस 5-222 दो घंटे 18 मिनट देरी से आई । झारसुगुड़ा से लखनऊ की फ्लाइट एस 5-229 तीन घंटे देरी से आई । एयर इंडिया एक्सप्रेस की राजकोट से लखनऊ की फ्लाइट आईएक्स 124 दो घंटे पांच मिनट देरी से आई।

कोहरे से 30 ट्रेनें लेट, तेजस निरस्त

कोहरे के कारण शुक्रवार तेजस एक्सप्रेस निरस्त रही। इसके अलावा आम्रपाली, गोमती और अवध एक्सप्रेस सहित करीब 30 ट्रेनें दो से चार घंटे विलंब से चलीं। ट्रेन के इंतजार में यात्री स्टेशन पर ठिठुरते रहे। कोहरे के चलते कई दिनों से ट्रेनों का संचालन पटरी से उतरा हुआ है।

शुक्रवार को मौसम और बिगड़ गया और कोहरा घना हो गया, जिसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ा। तेजस एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई। वहीं, जो ट्रेनों लेट रहीं, उनमें गोरखधाम एक्सप्रेस, पंजाब मेल, अवध आसाम, दून एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed