{"_id":"696b78abcfd447f49d02266f","slug":"lucknow-flights-diverted-to-delhi-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1563547-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ आने वाली तीन उड़ानें दिल्ली डायवर्ट, पांच निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ आने वाली तीन उड़ानें दिल्ली डायवर्ट, पांच निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रियाद, यूएई व मुंबई की उड़ानें शून्य दृश्यता में नहीं हो सकीं लैंड
वीआईपी ट्रेनों का संचालन भी गड़बड़ाया, यात्री परेशान
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। कोहरे के चलते शनिवार को विमानों का संचालन गड़बड़ा गया। दृश्यता शून्य होने के कारण यूएई, रियाद व मुंबई से लखनऊ आने वाली तीन उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। यूएई व रियाद के विमानों ने एयरपोर्ट पर आठ चक्कर काटे, लेकिन दृश्यता बेहतर नहीं होने के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी और विमान डायवर्ट कर दिया गया। वहीं पांच विमान निरस्त रहे तथा 30 देरी के शिकार हुए। तेजस, शताब्दी सहित 45 ट्रेनें भी लेट रहीं। इससे यात्रियों को असुविधाएं हुईं।
पिछले कुछ दिनों से ट्रेनों व विमानों का संचालन कुछ सामान्य था। लेकिन शनिवार को कोहरे के चलते एक बार फिर से संचालन पटरी से उतर गया। शनिवार को रसअलखैमाह(यूएई) से सुबह आठ बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-125 ने एयरपोर्ट के आसमान में करीब आठ चक्कर लगाए। लेकिन दृश्यता शून्य होने के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद विमानों को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। इसी क्रम में मुंबई से सुबह 8:35 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-1026 भी दिल्ली डायवर्ट कर दी गई। विमान ने आठ से अधिक चक्कर हवा में लगाए। लेकिन एटीसी ने अनुमति नहीं दी। वहीं रियाद से सुबह नौ बजे लखनऊ पहुंचने वाली फ्लाइनास की उड़ान एक्सवाई-333 जब पहुंची तो दृश्यता शून्य होने के कारण हवा में कई चक्कर लगाने पड़े। उसे भी दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।
ये उड़ानें रहीं निरस्त
दूसरी ओर कोहरे के चलते शनिवार को चंडीगढ़ से सुबह सवा सात बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-146, अहमदाबाद से सुबह 9:25 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6244, दिल्ली से सुबह 9:40 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2107 तथा लखनऊ से सुबह 6:10 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6026 और लखनऊ से सुबह 6:40 बजे अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-142 कैंसिल कर दी गई।
विज्ञापन
देरी की शिकार हुईं ये उड़ानें
दुबई से सुबह 3:30 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-198 दो घंटे लेट पहुंची। ऐसे ही झारसुगुड़ा से आने वाली स्टार एयर की उड़ान एस-5228 ढाई घंटे, दुबई से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-194 डेढ़ घंटे, मुंबई से आने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-6937 दोपहर 1:50 बजे पहुंची। दूसरी ओर लखनऊ से रात 1:35 बजे दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-193 दो घंटे, बंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-2918 दो घंटे, हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की 6ई-523 सवा घंटे, कोलकाता जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-505 करीब डेढ़ घंटे, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई-2026 एक घंटे की देरी से उड़ान भर सकी।
वीआईपी ट्रेनें कोहरे की चपेट में
घने कोहरे के कारण वीआईपी ट्रेनों का संचालन डिरेल हो गया। नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12004 शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट आई, जिसकी वजह से लखनऊ से शताब्दी दो घंटे देरी से चल सकी। इस दौरान यात्री स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में परेशान रहे। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस पांच घंटे लेट रही। दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12419 गोमती एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस 16 घंटे, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस चार घंटे, 12556 गोरखधाम एक्सप्रेस 11 घंटे, 15566 वैशाली एक्सप्रेस सात घंटे, 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस चार घंटे, 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे लेट रही।