फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Flight fares to Mumbai skyrocket, with tickets going up to 24,000.

Lucknow: मुंबई की उड़ानों का किराया आसमान पर, टिकट 24 हजार तक, ट्रेनों की मारामारी खत्म हो रही

Sun, 09 Nov 2025 08:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 09 Nov 2025 08:11 PM IST
सार

त्योहारों के बाद भी सीधी उड़ानों के टिकट में राहत नहीं मिली है जबकि दिल्ली रूट पर रेट सामान्य हैं। दिल्ली की ट्रेनों में चेयरकार की 1063 सीटें खाली हैं जबकि मुंबई रूट पर मारामारी बरकरार है।

विज्ञापन
Lucknow: Flight fares to Mumbai skyrocket, with tickets going up to 24,000.
- फोटो : ANI

विस्तार

दीपावली व छठ पर्व के चलते दिल्ली की ट्रेनों में सीटों की मारामारी अब खत्म होती नजर आ रही है। दिल्ली की ट्रेनों में चेयरकार में 1063 तक सीटें रिक्त हैं, हालांकि मुंबई रूट की ट्रेनों में वेटिंग बरकरार है। दिल्ली की उड़ानों के टिकट भी अब सामान्य चल रहे हैं, जबकि मुंबई की उड़ानें अब भी पांच गुनी तक महंगी हैं। मुंबई के विमानों में किराया 24363 रुपये तक चल रहा है।

विज्ञापन


दीपावली व छठ पर लखनऊ से दिल्ली व मुंबई की उड़ानें छह गुना तक महंगी हो गई थीं। मुंबई की फ्लाइट का किराया 30 हजार रुपये के पार चला गया था। तब दिल्ली के विमानों का किराया भी 20 हजार रुपये से अधिक था। अब दिल्ली रूट के विमानों का किराया सामान्य है। लखनऊ से दिल्ली की इंडिगो की सीधी उड़ान 4048 रुपये, एअर इंडिया एक्सप्रेस की 4498 रुपये में मिल रही हैं। दूसरी ओर मुंबई जाने वाले सीधी उड़ानों में इंडिगो एयरलाइंस की सुबह 9:45 बजे की उड़ान 13311 रुपये में, एअर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 9:25 बजे की उड़ान 16155 रुपये में, अकासा एयर की सुबह 11:30 बजे की उड़ान 24363 रुपये में मिल रही है। आम दिनों में मुंबई का सामान्य किराया पांच हजार रुपये तक रहता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बिहार में सीएम योगी: बोले- 'पंचर बनाने वाले आकर विकास को पंचर कर देंगे', कांग्रेस-राजद पर किए जोरदार हमले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश को भेजा धमकी भरा ईमेल... सिपाही के फोन से टाइमर लगाकर भेजा


इसलिए महंगी हैं उड़ानें
एयरवॉक ट्रेवेल एजेंसी के आतिफ बताते हैं कि त्योहारों पर विमानों का किराया महंगा होना आम बात है, लेकिन इस हफ्ते ऐसा होने के पीछे ग्रुप बुकिंग मुख्य वजह है। मुंबई जाने वाली सभी एयरलाइंस की डायरेक्ट सेवाओं के टिकट महंगे हैं। ग्रुप बुकिंग और डायनेमिक फेयर के चलते टिकट महंगे हो जाते हैं, जबकि दिल्ली रूट पर ग्रुप बुकिंग नहीं होने से टिकट सामान्य हैं।

दिल्ली की ट्रेनों में सीटें चल रहीं खाली
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस की चेयरकार में बुधवार व बृहस्पतिवार को क्रमशः 247, 246 सीटें खाली हैं। वंदे भारत में मंगल, बृहस्पति व शुक्रवार को 465, 680, 826 सीटें, शताब्दी एक्सप्रेस की चेयरकार में इन्हीं दिनों में 215, 392, 408 सीटें खाली हैं। डबलडेकर एक्सप्रेस की चेयरकार में मंगलवार को 858, बृहस्पतिवार को 1045 व शुक्रवार को 1063 सीटें रिक्त हैं।

वीआईपी ट्रेन एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में वेटिंग चल रही है। लखनऊ मेल की स्लीपर व थर्ड एसी में वेटिंग है, जो पिछले दिनों की तुलना में कम है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर व थर्ड एसी में अभी वेटिंग 80 तक चल रही है। पिछले दिनों यह 150 के पार थी। ऐसे ही गोरखपुर पनवेल, कुशीनगर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस में भी कन्फर्म सीटों के लिए संकट अभी भी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed