{"_id":"61129b138ebc3efcd55404f6","slug":"lucknow-five-lakhs-cheated-by-exploiting-the-teacher-case-of-gang-rape-on-the-father-and-uncle-of-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका का शोषण कर ठगे पांच लाख, आरोपी के पिता व फूफा पर भी सामूहिक दुष्कर्म का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिक्षिका का शोषण कर ठगे पांच लाख, आरोपी के पिता व फूफा पर भी सामूहिक दुष्कर्म का केस
Wed, 11 Aug 2021 10:24 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:24 AM IST
सार
शिक्षिका का आरोप है कि गत एक अगस्त को मोबिन अपने पिता सफदर अली व फूफा मुश्ताक अली के साथ घर आया और उसे जमकर पीटने के बाद तीनों ने दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में रहने वाली विवाहित शिक्षिका को एक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर शोषण किया और उसका एटीएम कार्ड हासिल कर पांच लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता ने तालकटोरा थाने में आरोपी, उसके पिता और फूफा पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक, उन्नाव के आसीवन का रहने वाले मोबिन अली से उसकी मुलाकात 2017 में हुई थी। वह अक्सर उनके घर आता था। शिक्षिका के पति विदेश में नौकरी करते हैं। वह अपने बेटे के साथ अकेली रहती है। मोबिन ने साजिश रचकर अपने पिता सफदर अली और फूफा मुश्ताक अली के साथ उसके घर पहुंचकर शादी का वादा किया। मोबिन ने शिक्षिका का भरोसा जीतकर संबंध बना लिए। इस दौरान मोबिन ने शिक्षिका का एटीएम कार्ड हासिल कर धीरे-धीरे उसके खाते से पांच लाख रुपये पार कर दिए। शादी करने और पैसे मांगने पर वह उसे और बेटे को जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
शिक्षिका का आरोप है कि गत एक अगस्त को मोबिन अपने पिता सफदर अली व फूफा मुश्ताक अली के साथ घर आया और उसे जमकर पीटने के बाद तीनों ने दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक सरोज के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ दुष्कर्म, जालसाजी, धमकी व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन