फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Five lakh reward on fugitive owners of Shine City, 5-5 lakh reward announced on Rashid and Asif

शाइन सिटी के भगोड़े मालिकों पर पांच लाख का इनाम, राशिद व आसिफ पर 5-5 लाख का इनाम घोषित

Wed, 13 Oct 2021 09:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 13 Oct 2021 09:28 AM IST
सार

गृह विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राशिद और आसिफ  के अलावा पांच अन्य अभियुक्तों आशीष कनौजिया, नितिन जायसवाल, जसीम खां, अभिषेक यादव और मोहम्मद शाहिद की गिरफ्तारी पर भी एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Five lakh reward on fugitive owners of Shine City, 5-5 lakh reward announced on Rashid and Asif
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आर्थिक धोखाधड़ी के आरोपी शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज के दोनों मालिकों राशिद नसीम और आसिफ नसीम पर सरकार ने पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। गृह विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राशिद और आसिफ  के अलावा पांच अन्य अभियुक्तों आशीष कनौजिया, नितिन जायसवाल, जसीम खां, अभिषेक यादव और मोहम्मद शाहिद की गिरफ्तारी पर भी एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि फ्लैट देने के नाम पर शाइन सिटी ग्रुप ऑफ कंपनीज ने बड़ी संख्या में लोगों को ठगी का शिकार बनाया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में 284 मामले दर्ज हैं। इन मुकदमों में कुल 57 लोग नामजद थे, जिसमें से 50 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी सात अभियुक्तों में राशिद और आसिफ के अलावा आशीष कनौजिया, नितिन जायसवाल, जसीम खां, अभिषेक यादव और मोहम्मद शाहिद शामिल हैं। अवस्थी ने बताया कि यूपी के विभिन्न जिलों में दर्ज मुकदमों की विवेचना उच्च न्यायालय के आदेश पर आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन कर रहा है।
विज्ञापन


वाराणसी पुलिस ने शाइन सिटी घोटाले के एक और आरोपी को पकड़ा
उधर, वाराणसी पुलिस ने शाइन सिटी घोटाले के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि आरोपी का नाम मुश्ताक आलम है, जिसे बिहार के सीवान से वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed