{"_id":"66578f5b0936b81c43016e03","slug":"lucknow-fire-broke-out-in-godam-of-jal-sasthan-in-lucknow-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जल संस्थान परिसर में बने गोदाम में आग, केमिकल के ड्रम में हुए धमाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जल संस्थान परिसर में बने गोदाम में आग, केमिकल के ड्रम में हुए धमाके
Thu, 30 May 2024 01:56 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 May 2024 01:56 AM IST
सार
जल संस्थान परिसर में रात करीब 11.30 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां रखे केमिकल के ड्रमों में धमाके भी हुए। इसके चलते गोदाम के पीछे बस्ती व मकान में रहने वालों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
गोदाम में लगी भीषण आग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाजारखाला के ऐशबाग स्थित जल संस्थान परिसर में बने गोदाम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। गोदाम में रखे केमिकल के ड्रमों में हुए धमाकों से अफरातफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से एक घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि जल संस्थान परिसर में सरकारी गोदाम है। रात करीब 11.30 बजे गोदाम में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वहां रखे केमिकल के ड्रमों में धमाके भी हुए। इसके चलते गोदाम के पीछे बस्ती व मकान में रहने वालों में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
सूचना पर बाजारखाला पुलिस और चौक फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। इंस्पेक्टर ने बताया कि एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन