{"_id":"6553701f8e1fe7f75f030f47","slug":"lucknow-fire-broke-out-at-27-places-in-the-city-on-diwali-night-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दीपावली की रात शहर में 27 जगहों पर लगी थी आग, आतिशबाजी, दीया और शॉट सर्किट बनीं वजहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: दीपावली की रात शहर में 27 जगहों पर लगी थी आग, आतिशबाजी, दीया और शॉट सर्किट बनीं वजहें
Tue, 14 Nov 2023 06:33 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:33 PM IST
सार
आग लगने की वजहें अलग-अलग रहीं। गनीमत रही कि समय से दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि धन की हानि जरूर हुई। आग की वजह आतिशबाजी, दीपक और शॉर्ट सर्किट बताई गई।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल और पुलिस कर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
दीपावली की रात शहर भर में 27 अलग-अलग जगहों आग लगी। आग लगने की वजहें अलग-अलग रहीं। गनीमत रही कि समय से दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि धन की हानि जरूर हुई। आग की वजह आतिशबाजी, दीपक और शॉर्ट सर्किट बताई गई।
विज्ञापन
यहियागंज में बर्तन की दुकान में लगी आग
यहियागंज गुरुद्वारे के पास तीन मंजिला बिल्डिंग में स्थित शिव प्लास्टिक नाम से अनिल व उनके भाई जितेंद्र की दुकान है। रविवार रात अचानक दुकान के दूसरे व तीसरे तल पर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। संकरी गलियों में लगी आग की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गई। दमकल की गाड़ियों को भी पहुंचने में दिक्कत हुई। सात दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की वजह से दुकान रखा प्लास्टिक और अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
क्रॉकरी की दुकान में लगी भीषण आग
अमीनाबाद जूते वाली गली में स्थित सुधीर केसरवानी की क्रॉकरी की दुकान है। रविवार रात अचानक दुकान में आग लग गई। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। आग की चपेट में आकर क्राकरी के बर्तन तेज आवाज के साथ टूटने लगे। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बिल्डिंग के तीसरे मंजिल पर लगी आग
हजरतगंज नवल किशोर रोड स्थित लाला ओमकारनाथ ज्वैलर्स बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रविवार रात आग लग गई। आग की लपट देख अफरा तफरी मच गई। एफएसओ राम कुमार रावत ने बताया की सूचना पर दो दमकल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। शुरुआती जांच में आग की वजह से शॉर्ट सर्किट पता चली है।
पटाखे से घर में लगी आग
महानगर के निरालानगर स्थित राज टंडन के मकान में रविवार रात आग लग गई। घटना के वक्त मकान बंद था। आग मकान में रखे कबाड़ में लगी थी। एफएसओ के मुताबिक आग पर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। पटाखे से आग लगने की बात सामने आ रही है।
इन जगहों पर भी लगी आग
- आशियाना के रजनीखंड में मकान की तीसरे तल पर लगी आग।
- इंदिरानगर के पटेल नगर के पास मकान में आग लग गई।
- गाजीपुर में साइकिल पार्ट्स की दुकान में लगी आग।
- गाजीपुर कल्पना अपार्टमेंट के पास झोपड़ी में लगी आग।
-इंदिरानगर सेक्टर सी स्थित मकान में लगी आग।
- मामा चौराहे के पास फ्लैट में आग लग गई।
- पीजीआई के कृष्ण विहार कालोनी में सब्जी की दुकान में लगी आग।
- बाजारखाला स्थित कोयला मंडी में लगी आग।
- दुबग्गा हरदोई रोड पर दुकान में लगी आग।
-बाजारखाला कोयला मंडी में लगी आग।
- नगराम के मुकुंदखेड़ा गांव में एक मकान में लगी आग, नकदी व गृहस्थी जली।
पिछले साल दिवाली पर 41 जगहों पर लगी थी आग
सीएफओ मंगेश कुमार के अनुसार बीते वर्ष दीपावली के मौके पर शहर में 41 जगह आग लगी थी। इस बार सिर्फ 27 जगह आग लगी जो पिछले साले के मुकाबले 40 प्रतिशत कम रही।