फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow festival programme

लखनऊ महोत्सव: दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा...

Mon, 25 Nov 2013 12:22 PM IST
आशुतोष मिश्रा/लखनऊ
आशुतोष मिश्रा/लखनऊ Updated Mon, 25 Nov 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
lucknow festival programme

लखनऊ महोत्सव के मुख्य पंडाल में चल रहे 19वें युवा महोत्सव में रविवार को लोकनृत्य, समूह नृत्य की धूम मची।

विज्ञापन


एकेडमी के साथ युवाओं ने अपने-अपने दलों के साथ नृत्य कर धमाल मचाया।

रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते दोपहर बाद से ही यहां भीड़ उमड़ने लगी। कतारों में कलाकारों के परिजन भी रहे।

पढ़ें- युवा महोत्सव में छोटे उस्तादों का जलवा

इस मौके पर पोस्ट कार्ड और झोला बनाओ प्रतियोगिता भी हुई। महोत्सव में सोमवार को इतिहासकार योगेश प्रवीन, अनिल टेकड़ीवाल और जागृत चटर्जी को शान-ए-शहर सम्मान से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


समूह नृत्य प्रतियोगिता में न्यू स्वास्तिका म्यूजिक अकादमी ने ‘श्री गणेशाय नम:...’, एबीसीडी डांस अकादमी ने ‘बेजुबान...’, इफ डी वैरियर ग्रुप ने ‘इत्ती सी हंसी...’, रुद्र कला नाट्य केंद्र ने ‘शिव शंभू...’, डांस प्लैनेट अकादमी ने ‘धतिन डांस...’, द मोकस ग्रुप, क्रिएटिव एक्जोटिक डांस ग्रुप ने ‘इश्क वाला लव....’ और उत्तराखंड रॉक ने मनमोहक प्रस्तुति से धूम मचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- लखनऊ महोत्सव में बढ़ाएं अपना वैज्ञानिक ज्ञान


सुर-ताल एकेडमी रश्मिखंड के बच्चों ने ग्रुप डांस से धमाल मचाया। अनन्या, अंशिका के दल ने ‘रोजा का दिल है छोटा सा...’ पर धूम मचाई तो ग्रुप बी में प्रतिष्ठा, अदिति ने ‘हे शुभारंभ हे शुभारंभ...’ पर तालियां पाई।

लोकनृत्य प्रतियोगिता में अंकिता भारवान, कविशा मसन्द, कवेश भाटिया, अन्वेशा अंकिता बाजपेई आकांक्षा गुप्ता ने पर्वतीय, राजस्थानी और महाराष्ट्रियन लोकगीतों पर डांस किया।

ऋचा आर्या, शर्मिष्ठा सिंह और अयान डांस प्रतियोगिता के जज रहे। पोस्टकार्ड कार्टून के अलावा झोला बनाओ प्रतियागिता में बच्चों ने अपने शहर को सुंदर बनाने के तरीकों को रंगों के साथ उकेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed