फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Female passenger arrested with foreign currency at Chaudhary Charan Singh International Airport

लखनऊ : चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा के साथ महिला यात्री गिरफ्तार

Tue, 28 Sep 2021 06:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 28 Sep 2021 06:27 PM IST
सार

एयरपोर्ट अधिकारियों ने महिला यात्री के कब्जे से 25 लाख से अधिक की रकम बरामद करने का दावा किया है। महिला के पास से बरामद विदेषी मुद्रा को जब्त करने के साथ ही महिला से पूछतांछ की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Female passenger arrested with foreign currency at Chaudhary Charan Singh International Airport
चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बरामद विदेशी मुद्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व सूचना निदेशालय  के अधिकारियों की सूचना पर सोमवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक महिला को विदेषी मुद्रा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने महिला यात्री के कब्जे से 25 लाख से अधिक की रकम बरामद करने का दावा किया है। महिला के पास से बरामद विदेषी मुद्रा को जब्त करने के साथ ही महिला से पूछतांछ की जा रही है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक सोमवार को राजस्व निदेषायल के अधिकारियों ने लखनऊ से दुबई जाने वाली एक महिला यात्री विदेषी मुद्रा तस्करी कर ले जा रही है। खुफिया जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने महिला को रंगे हाथ पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर उसे एयरपोर्ट पर रोक लिया। महिला से पूछंतांछ करने के साथ ही एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा अधिकारियों ने उसके सामान की तलाषी ली।
विज्ञापन


महिला के सामान की तलाशी के दौरान जांच अधिकारियों को उसके सामान से 500 रियाल के 246 नोट बरामद हुए। यह रकम 600 दिरहम के बराबर है। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत 25 लाख 03 हजार 140 रूपये है। एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत महिला यात्री के कब्जे से बरामद विदेषी मुद्रा को जब्त कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि महिला से पूछतांछ जारी है और आगे की कार्रवाई व जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed