फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Falcons FC and Midwinter Club in the semi-finals

Lucknow News: लखनऊ फॉल्कंस एफसी और मिडविंटर क्लब सेमीफाइनल में

Sat, 03 Jan 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Falcons FC and Midwinter Club in the semi-finals
लखनऊ। लखनऊ फॉल्कंस एफसी और मिडविंटर क्लब ने मुकाबले जीतकर आठवें हेमवती नंदन बहुगुणा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। कैंट स्थित दिलकुशा मैदान में एक अन्य मैच में उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्पोर्ट्स कॉलेज पर 1-0 की जीत दर्ज करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


पहला मैच उत्तर प्रदेश पुलिस और गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच हुआ। नौवें मिनट में ही सैयद ने गोल कर उत्तर प्रदेश पुलिस को बढ़त दिलाई। स्पोर्ट्स कॉलेज ने हमलों की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस की रक्षापंक्ति को नहीं भेद सके। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने गोल दागने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन तय समय में कोई भी गोल नहीं कर सकीं।
विज्ञापन


दूसरे मैच में लखनऊ फॉल्कंस ने लखनऊ यूथ फुटबॉल क्लब को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। खेल के चौथे मिनट में ही लखनऊ फॉल्कंस के अभिजीत ने लखनऊ यूथ की रक्षापंक्ति को चकमा देकर शानदार किक लगाकर गोल किया। दूसरे हाफ में फॉल्कंस के रिहान एक्शन में दिखे और उन्होंने तीन मिनट के अंदर दो गोल दाग कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिहान ने 52वें में मिनट में पहला गोल किया और जब तक लखनऊ यूथ के खिलाड़ी संभल पाते, उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाते हुए 53वें मिनट में एक और गोल दाग दिया।

प्रतियोगिता के तीसरे मैच में मिडविंटर ने एक्सेल फुटबॉल क्लब को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खेल के 10वें मिनट में ही मिडविंटर के सुधांशु ने एक्सेल की रक्षापंक्ति को भेद कर शानदार गोल किया और टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।


एक गोल से पिछड़ने के बाद एक्सेल के खिलाड़ियों ने हमलों की रफ्तार बढ़ाने के साथ रणनीति भी बदली, लेकिन मिडविंटर की रक्षापंक्ति को पार नहीं कर सके। दूसरे हाफ में भी मिडविंटर ने शुरुआत से ही दबाव बना लिया। इसका फायदा 59वें मिनट में मिला। मिडविंटर के शिवांश ने साथी खिलाड़ी के पास को गोल में बदला और बढ़त 2-0 पहुंचाई जो कि मैच के अंत तक बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed