फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Falcons begin preparations.

Lucknow News: लखनऊ फॉल्कंस ने शुरू की तैयारी

Tue, 04 Aug 2026 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Falcons begin preparations.
लखनऊ। शहर के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 14 अगस्त से शुरू होने वाली यूपी टी-20 लीग के लिए लखनऊ फॉल्कंस ने तैयारी शुरू कर दी है। टीम के खिलाड़ियों ने सोमवार को इकाना स्टेडियम में दोपहर के सत्र में वॉमअर्प के बाद बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का जमकर अभ्यास किया। कैंप के पहले दिन करीब तीन घंटे तक खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। हालांकि कप्तान भुवनेश्वर और विप्रज निगम समेत कुछ प्रमुख खिलाड़ी अभी तक कैंप से नहीं जुड़े हैं। सोमवार को हुए अभ्यास सत्र में प्रियम गर्ग, अभिनंदन सिंह, किशन कुमार सिंह समेत कई खिलाड़ी शामिल रहे। प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों में सभी प्रमुख खिलाड़ी कैंप से जुड़ जाएंगे। लीग में लखनऊ फॉल्कंस की टीम 15 अगस्त को नोएडा किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पिछले सभी सत्रों में टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है। हालांकि अभी भी टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed