फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Fake IAS arrested for travelling in car, six luxury cars recovered

Lucknow: कार से घूम रहा फर्जी आईएएस गिरफ्तार, छह लग्जरी गाड़ियां बरामद

Wed, 03 Sep 2025 06:18 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 03 Sep 2025 06:18 PM IST
सार

वजीरगंज पुलिस ने एक फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह लग्जरी गाड़ियां, सचिवालय पास और आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Lucknow: Fake IAS arrested for travelling in car, six luxury cars recovered
गिरफ्तार किया गया फर्जी आईएएस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वजीरगंज पुलिस ने बुधवार सुबह लग्जरी कार से घूम रहे फर्जी आईएएस को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पांच लग्जरी गाड़ियां, लाल-नीली बत्ती, सचिवालय पास, फर्जी आईडी कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी नोएडा सेक्टर 35 गरिमा विहार का रहने वाला सौरभ त्रिपाठी है।

विज्ञापन


आरोपी मूलरूप से मऊ के सराय लखंसी का रहने वाला है। इसका एक घर गोमतीनगर विस्तार स्थित शालीमार वन वर्ड में भी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि वजीरगंज स्थित कारगिल पार्क के पास बुधवार सुबह वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें एक संदिग्ध कार दिखी। रुकवाने पर देखा कि ड्राइविंग सीट पर चालक था। जबकि पिछली सीट पर आरोपी सौरभ बैठा था। कार में लाल-नीली बत्ती भी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ओटीआर के विवरण में अभ्यर्थी एक बार कर सकेंगे संशोधन, लगातार मांग के बाद बोर्ड ने लिया फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब एक नहीं तीन साल के लिए होगी आउटसोर्स कर्मियों की भर्ती, श्रेणी वन में 40 हजार रुपये होगा न्यूनतम वेतन


संदेह होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो वह खुद को आईएएस बताते हुए रौब गांठने लगा। साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी लिए। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके पास से आईएएस का फर्जी आईडी कार्ड, सचिवालय पास मिले। आरोपी के पास कार के जाली पेपर और ड्राइविंग लाइसेंस भी मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed