{"_id":"6a5e8c6d5d077d385a0cf59a","slug":"lucknow-emerges-winner-moradabad-runner-up-at-judo-mahakumbh-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1838195-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जूडो महाकुंभ में लखनऊ बना विजेता, मुरादाबाद उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जूडो महाकुंभ में लखनऊ बना विजेता, मुरादाबाद उपविजेता
विज्ञापन
जूडो महाकुंभ में भिड़ते जूडोका।
लखनऊ। हजरतगंज स्थित इंडियन पैरा जूडो अकादमी में आयोजित जूडो महाकुंभ राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर विजेता अवॉर्ड अपने नाम किया, जबकि मुरादाबाद उपविजेता रहा।
मुरादाबाद की पुरुष व महिला टीम को कुल तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक मिले। प्रतियोगिता में लखनऊ के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित कुल 10 पदक जीते। पुरुष 73 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिकेय मिश्रा और 100 किलोग्राम भार वर्ग में सुशांत राय ने स्वर्ण जीते। 73 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक और 90 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक यादव ने रजत पदक जीता। 60 किलोग्राम भार वर्ग में मोध आदिल ने कांस्य पदक जीता। महिला 78 किलोग्राम भार वर्ग में स्वास्ती ने स्वर्ण, 70 किलोग्राम भार वर्ग में भव्या अवस्थी ने रजत और 40 किलोग्राम भार वर्ग में इकरा फातिमा और 52 किलोग्राम भार वर्ग में प्रगति ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
कार्तिकेय मिश्रा को सीनियर पुरुष वर्ग का बेस्ट जूडोका कैश अवॉर्ड भी प्रदान किया गया। सीनियर महिला वर्ग में कानपुर नगर की अंजना बाजपेयी को बेस्ट जूडोका अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विराज सागर दास और यूपी जूडो एसोसिएशन के महासचिव मुनव्वर अंजार ने विजेता खिलाड़ियों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।