लखनऊ: एयरपोर्ट पर कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर आपात बैठक, हर यात्री की आरटीपीसीआर, थर्मल स्कैनिंग के आदेश
डीएम ने कहा कि यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके अलावा लक्षण दिखने पर घरेलू यात्रियों की भी आरटीपीसीआर व थर्मल स्कैनिंग जरूरी होगी। इसके लिए घरेलू टर्मिनल पर थर्मल स्कैनिंग के लिए चार काउंटर बनाने और दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। थर्मल स्कैनिंग के बाद यात्रियों की रैंडम जांच भी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर अमौसी एयरपोर्ट पर रविवार को आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें डीएम अभिषेक प्रकाश ने विदेशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग, कोविड टेस्ट व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि यात्रियों का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके अलावा लक्षण दिखने पर घरेलू यात्रियों की भी आरटीपीसीआर व थर्मल स्कैनिंग जरूरी होगी। इसके लिए घरेलू टर्मिनल पर थर्मल स्कैनिंग के लिए चार काउंटर बनाने और दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। थर्मल स्कैनिंग के बाद यात्रियों की रैंडम जांच भी होगी।
उन्होंने कहा कि घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल, दोनों पर यात्रियों की मुफ्त आरटीपीसीआर जांच की जाए। इसके अलावा डीएम ने यात्रियों से कोरोना से बचाव के लिए आरटीपीसीआर जांच और थर्मल स्कैनिंग में सहयोग की अपील भी की है। साथ ही अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर सही-सही देने के लिए भी कहा है।
दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल पर दुबई, शारजाह, अबुधाबी, मस्कट, ओमान, रियाद, जेद्दा, दम्माम, कुवैत से सीधी उड़ानें आती हैं। यहां प्रतिदिन करीब नौ फ्लाइटों से 18 सौ यात्री आते हैं। इनकी मुफ्त जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। यह एयरपोर्ट प्रशासन व एयरलाइन की जिम्मेदारी होगी। यात्रियों की 15 दिन की ट्रेवल हिस्ट्री भी दर्ज की जाए।
वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल पर मुम्बई, दिल्ली, गोवा, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, बंगलुरु, कोच्चि, अहमदाबाद, जयपुर से करीब 25 फ्लाइटें आती हैं, जिससे साढ़े चार हजार यात्री आते हैं। जिलाधिकारी ने कहाकि यात्रियों की सघन थर्मल स्कैनिंग की जाए व आरटीपीसीआर जांच हो। इसके लिए दो शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकार, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी पूर्वी, एयरपोर्ट व एयरलाइन प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे।