{"_id":"69d784a97e714bc57a0757a0","slug":"lucknow-electricity-sdo-suspended-for-misbehaving-with-sdm-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: एसडीएम से अभद्रता करने के आरोप में बिजली एसडीओ निलंबित, डीएम की शिकायत पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: एसडीएम से अभद्रता करने के आरोप में बिजली एसडीओ निलंबित, डीएम की शिकायत पर कार्रवाई
Thu, 09 Apr 2026 04:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:21 PM IST
सार
सात अप्रैल को जारी किए गए निलंबन आदेश में कहा गया कि कैलाश सिंह यादव ने शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यक्रम संपूर्ण समाधान योजना की पूर्ण तरीके से अवहेलना करने, बिना अनुमति के गैर हाजिर रहने और अधिकारियों से अभद्र भाषा के प्रयोग पर निलंबित किए गए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर की तिलहर तहसील के एसडीओ से अभद्रता करने के आरोप में बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) कैलाश सिंह यादव को निलंबित कर दिया गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल ने यह कार्रवाई जिलाधिकारी धर्मेद्र प्रताप सिंह की शिकायत पर की है।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक की तरफ से सात अप्रैल को जारी किए गए निलंबन आदेश में कहा गया कि कैलाश सिंह यादव शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता के कार्यक्रम संपूर्ण समाधान योजना की पूर्ण तरीके से अवहेलना करना, बिना अनुमति के गैर हाजिर रहने, अधिकारियों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। प्रबंध निदेशक ने इस आचरण पर निलंबित करते हुए देवीपाटन जोन गोंडा स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कार्ड दिखाने पर शादी वाले घरों को मिलेगा सिलिंडर, परेशान परिजन खाने के आइटम घटा रहे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अप्रैल के महीने में नवंबर जैसा मौसम, प्रदेश में आठ डिग्री तक गिरा पारा; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
घटना का विवरण : यह घटना तिलहर तहसील में हुई। जहां बिजली विभाग के एसडीओ ने एसडीएम के साथ किसी मामले को लेकर अनुचित व्यवहार किया। इस घटना के विस्तृत विवरण अभी सामने नहीं आए हैं, मगर, एसडीएम की तरफ से जिलाधिकारी को की गई शिकायत के बाद मामला संज्ञान में आया। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।