फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Electric AC bus fares to be reduced by up to Rs 5, new buses to arrive

Lucknow: इलेक्ट्रिक एसी बसों का किराया पांच रुपये तक घटेगा, नई बसें भी आएंगी

Tue, 11 Nov 2025 03:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 11 Nov 2025 03:38 PM IST
सार

मामले में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज निदेशक मंडल की बैठक में मंडलायुक्त ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रबंध निदेशक ने बताया कि किराये में कमी के संबंध में सिटी बस प्रबंधन मंडलायुक्त को रिपोर्ट सौंपेगा, जिसके बाद किराया कम होगा।

विज्ञापन
Lucknow:  Electric AC bus fares to be reduced by up to Rs 5, new buses to arrive
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : GreenCell Mobility

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट की इलेक्ट्रिक एसी बसों का किराया कम करने का निर्णय लिया गया है। किराया पांच रुपये तक कम होगा। इसके साथ ही नई सिटी बसें खरीदने का भी निर्णय हुआ है। ये फैसले सोमवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुए लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए। बैठक में निदेशकों से विस्तृत चर्चा के बाद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक आरके त्रिपाठी ने बताया कि किराये में कमी के संबंध में सिटी बस प्रबंधन मंडलायुक्त को रिपोर्ट सौंपेगा, जिसके बाद किराया कम होगा। चार से पांच दिन में घटा हुआ किराया लागू होने की उम्मीद है। चार किमी तक की यात्रा के लिए पहले 12 रुपये किराया था, जो घटाकर 10 रुपये एवं चार से सात किमी तक का किराया 20 रुपये की जगह 15 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'उनको पहचानिए जो सरकारी योजनाओं का सबसे पहले लाभ लेते हैं और वंदे मातरम का विरोध करते हैं', बोले सीएम योगी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में हाई अलर्ट...एटीएस ने पांच को हिरासत में लिया, मड़ियांव में डॉक्टर के घर दी दबिश


नई बसों के लिए शासन से किया जाएगा अनुरोध : बैठक में सिटी बसों का संचालन करने वाली कंपनी को आवंटित बजट के सापेक्ष आय-व्यय की समीक्षा भी हुई। इसमें सिटी बसों के संविदा चालकों व परिचालकों को दीपावली पर 1500 रुपये की प्रोत्साहन राशि और अतिरिक्त कार्य के लिए तीन हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। नई सिटी बसें उपलब्ध कराये के लिए शासन से अनुरोध किए जाने के लिए भी मंजूरी दी गई है। सिटी ट्रांसपोर्ट के स्क्रैप व निष्प्रयोज्य बसों की नीलामी के लिए दरें संशोधित किए जाने का भी निर्णय हुआ। बैठक में जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, निदेशक नगरीय परिवहन निदेशालय मौजूद थे।

मोहनलालगंज नहीं जा रहीं ई सिटी बसें, यात्री परेशान
मोहनलालगंज। कस्बा स्थित बस अड्डे से दुबग्गा तक चलने वाली ई सिटी बसों का संचालन सिर्फ सीमाक्षेत्र तक होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहनलालगंज कस्बे से तीन किमी पहले गोपालखेड़ा तक ही बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों को मोहनलालगंज की सीमा पर उतार दिया जा रहा है, जिसके बाद मोहनलालगंज तक आने के लिए लोगों को दूसरे साधनों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इससे कस्बे से लखनऊ, पीजीआई, तेलीबाग व दुबग्गा आने-जाने वाले लगभग दो हजार यात्री प्रभावित हो रहे हैं। दैनिक यात्री रितेश, आशू आदि ने बताया कि सिटी बसें बंद होने से जेब पर 10 से 15 रुपये तक बोझ बढ़ गया है। ऑटो, टेंपो से कस्बे तक आने-जाने पर अधिक किराये का भुगतान करना पड़ रहा है। 

चालक-परिचालकों को नियमित ड्यूटी न मिलने से नाराजगी

लखनऊ। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में उम्रदराज हो चुकीं सीएनजी बसें हटाई जा रही हैं। ऐसे में चालकों-परिचालकों को नियमित ड्यूटी नहीं मिल पा रही है, जिसका असर उनके वेतन पर पड़ रहा है। उप्र नगरीय परिवहन कर्मचारी संघ की ओर से चालकों-परिचालकों को नियमित ड्यूटी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई है। साथ ही सौ नई सिटी बसें जल्द खरीदने की मांग उठाई गई है।

संघ के प्रदेश संयोजक राजकमल सिंह ने बताया कि सीएनजी बसों की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद उन्हें रूट से हटाया जा रहा है। संचालन योग्य वाहनों के अभाव में चालकों और परिचालकों को नियमित ड्यूटी नहीं मिल पा रही है, जिससे उनका वेतन घटकर सात हजार रुपये मासिक तक सिमटकर रह गया है। जब तक नई बसें नहीं खरीदी जातीं, तब तक चालकों-परिचालकों को उत्कृष्ट उत्तम योजना का पूरा लाभ बिना कटौती दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कामन मोबाइलिटी कार्ड और स्मार्ट हैंडीकैप कार्ड के प्रयोग में बीते दो वर्षों के दौरान गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

संघ ने 44वीं बोर्ड बैठक में पारित आठ प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि आदेश को अब तक लागू नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। साथ ही यातायात निरीक्षक (टीआई) भर्ती में शैक्षिक योग्यता व मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। संघ ने मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़तालव कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त एवं सिटी बस एमडी से मुलाकात कर ज्ञापन भी सौंपा है। मंडलायुक्त ने एमडी आरके त्रिपाठी को समस्याएं निस्तारित करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed