{"_id":"6631ff2c1130eddc8c04f9cb","slug":"lucknow-eight-injured-in-an-accident-in-gudamba-lucknow-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया तेज रफ्तार टेंपो, आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया तेज रफ्तार टेंपो, आठ लोग घायल
Wed, 01 May 2024 02:07 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 May 2024 02:07 PM IST
सार
लखनऊ के गुडंबा इलाके में हुए एक हादसे में एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। एक यात्री के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए।
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के गुड़म्बा इलाके के रिंग रोड पर जगरानी अस्पताल के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर नाले में में पलट गया। घटना में टेम्पो सवार आठ लोग मामूली रूप से और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायलों में जानकीपुरम निवासी अंजलि और आरती तिवारी समेत सभी को जगरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति के दोनों हाथ फ्रेक्चर होने के कारण लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा, अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। टेम्पो चालक गन्ने का पुरवा निवासी देशराज भी घायल हो गया।