फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: ED will also tighten the screws on Atiq's lawyer Vijay Mishra

Lucknow : अतीक के वकील विजय मिश्रा पर भी कसेगा ईडी का शिकंजा, मनी लांड्रिंग केस में बनाया जा सकता है आरोपी

Tue, 01 Aug 2023 06:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Aug 2023 06:39 PM IST
सार

एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की गिरफ्त में आए विजय मिश्रा की अतीक और उसके गिरोह के सदस्यों के साथ गहरी संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण मिलने की वजह से ईडी भी हरकत में आ गया है।

विज्ञापन
Lucknow: ED will also tighten the screws on Atiq's lawyer Vijay Mishra
विजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में गिरफ्तार किए गये माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर ईडी भी शिकंजा कसने की तैयारी में है। एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की गिरफ्त में आए विजय मिश्रा की अतीक और उसके गिरोह के सदस्यों के साथ गहरी संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण मिलने की वजह से ईडी भी हरकत में आ गया है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो विजय मिश्रा के खिलाफ दर्ज समस्त मुकदमों का ब्योरा जुटाने के साथ ही मनी लांड्रिंग के केस में आरोपी बनाने की तैयारी है। दरअसल, विजय मिश्रा का नाम अतीक के नाम पर वसूली करने के साथ कई अन्य विवादों में भी सामने आया है। ईडी अतीक अहमद और उसके पूरे गैंग के सदस्यों के खिलाफ बीते करीब दो साल से जांच कर रहा है। बीते छह माह में ईडी की टीमें तीन बार अतीक के करीबियों के ठिकानों पर छापे भी मार चुकी है।
विज्ञापन


वहीं, लखनऊ में जिस बेनामी संपत्ति का सौदा करने विजय मिश्रा अशरफ की पत्नी जैनब के साथ आया था, उसके बारे में भी जानकारी एकत्र करनी शुरू कर दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि अतीक के प्रभाव का इस्तेमाल कर विजय मिश्रा ने भी करोड़ों रुपये की संपत्तियों को अर्जित किया है। इसी वजह से ईडी अब विजय मिश्रा की संपत्तियों को खंगालने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed