{"_id":"69847a2aefa070729e0e3a55","slug":"lucknow-e-city-buses-will-stop-at-their-respective-stops-40-locations-have-been-fixed-on-eight-routes-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: अपने स्टॉपेज पर रुकेंगी ई सिटी बसें, आठ रूटों पर 40 स्थान तय किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: अपने स्टॉपेज पर रुकेंगी ई सिटी बसें, आठ रूटों पर 40 स्थान तय किए गए
Thu, 05 Feb 2026 04:38 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 Feb 2026 04:38 PM IST
सार
लखनऊ में सिटी बसें अब अपने तय किए गए स्थानों पर ही रुकेंगी। इस संबंध में प्रबंध निदेशक ने आदेश जारी कर दिए हैं। इससे शहर में जगह-जगह जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ की सड़कों पर दौड़ रहीं आठ रूटों की सिटी बसें अब निर्धारित 40 ठहराव स्थल पर ही रुकेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय ने इसके निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
प्रबंध निदेशक ने कहा कि वर्तमान में बसें जहां-तहां रुकने से न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि बस शेल्टर पर इंतजार कर रहे यात्रियों को भी परेशानी होती है। इसलिए बस चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बस शेल्टर पर ही बस रोकें। इसकी जिम्मेदारी डिपो इंचार्ज और ड्राइवरों की होगी। एक सप्ताह बाद इस व्यवस्था का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। जल्द ही इन स्टॉपेज पर बसों के आवागमन की समयसारिणी भी प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कॉलेज जाने वाली लड़कियों को मिलनी थी स्कूटी, घोषणा के साल भर बाद में भी नहीं शुरू हुआ काम; जानिए डिटेल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: संपत्तियों के लंबित भुगतान वसूलने के लिए लागू करें ओटीएस योजना, डिफॉल्टरों को मिलेगी राहत
यहां रुकेंगी ई सिटी बसें
आलमबाग मेट्रो स्टेशन, मवईया, टेढीपुलिया, अवध चौराहा, अमौसी मेट्रो, पारा चौकी, चारबाग स्टेशन दोनों ओर, पॉलीटेक्निक चौराहा वेव सिनेमा के सामने, सहारा बाजार के सामने, फन मॉल, शहीद स्मारक, हैनीमैन चौराहा, रजनीखंड, स्मृति उपवन, बाराबिरवा, मंत्री आवास, दयाल चौराहा, नादरगंज, अलीगंज आदि मार्गों पर सिटी बसों के स्टॉपेज तय किए गए हैं।
इन आठ रूटों की बसों के स्टॉपेज तय
- चौक घंटाकर से नैमिषारण्य
- ट्रांसपोर्टनगर से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा
- शकुंतला विवि से जीपीओ
- बालागंज से कमता बस स्टेशन
- ट्रांसपोर्टनगर से टेढ़ीपुलिया
- सरोजनीनगर से कमता बस स्टेशन
- राजाजीपुरम से देवा रोड अपट्रान
- बालागंज से जीपीओ हजरतगंज
सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय का कहना है कि लखनऊ में सिटी बसों के ठहराव के लिए 40 शेल्टर तय किए गए हैं। इस संबंध में चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं। ताकि बस स्टॉपेज पर ही रोकी जाएं, न कि सड़कों पर। इससे जाम की स्थिति से राहत मिलेगी और यात्रियों को भी सुविधा हो जाएगी।