{"_id":"61d1c15abaccbb60cb49aac1","slug":"lucknow-e-city-buses-will-run-in-seven-cities-including-meerut-from-tomorrow-chief-minister-will-virtually-inaugurate-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : मेरठ समेत सात शहरों में कल से दौड़ेंगी ई-सिटी बसें, मुख्यमंत्री चार को करेंगे वर्चुअली लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : मेरठ समेत सात शहरों में कल से दौड़ेंगी ई-सिटी बसें, मुख्यमंत्री चार को करेंगे वर्चुअली लोकार्पण
Mon, 03 Jan 2022 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:13 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को शाम 5:30 बजे लखनऊ से इन बसों का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर के बाद सात अन्य शहरों में चार जनवरी से ई-सिटी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन शहरों में मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को शाम 5:30 बजे लखनऊ से इन बसों का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
इन सात शहरों में 75 ई-बसें चलेंगी। बताया जा रहा है कि मेरठ में 15 और अन्य शहरों में 10-10 सिटी बसें चलेंगी। हालांकि अभी इन बसों का निदेशालय स्तर पर शहरों के हिसाब से आवंटन नहीं हुआ है। इन बसों का पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर संचालन होगा।
विज्ञापन
नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह ने बताया कि तीन जनवरी की शाम तक संबंधित शहरों में ये बसें पहुंच जाएंगी। बसों के संचालन का जिम्मा पीएमआई कंपनी को सौंपा गया है। इन बसों के चलने सेे लोगों का सफर सुगम होगा।
विज्ञापन