फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Dog came in front of CM's fleet, uncontrolled Bolero collided with several vehicles, dozens injured

लखनऊ: सीएम के एंटी डेमो वाहन से टकराई कई गाड़ियां, दो की मौत, कई जख्मी, घायलों को देखने पहुंचे सीएम

Sun, 25 Feb 2024 11:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 25 Feb 2024 11:23 AM IST
सार

लखनऊ के अर्जुनगंज इलाके में सीएम के एंटी डेमो वाहन की टाटा सूमो अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होकर वह कई वाहनों से टकरा गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Lucknow: Dog came in front of CM's fleet, uncontrolled Bolero collided with several vehicles, dozens injured
घायलों को देखने सीएम योगी पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अर्जुनगंज बाजार में शनिवार शाम को सीएम के काफिले के आगे रूट को क्लियर करते चल रहे एंटी डेमो वाहन का एक पहिया कुत्ते पर चढ़ गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर दाहिने तरफ जाकर एक के बाद एक दो कारों से टकरा गया। हादसे में 6 पुलिसकर्मियों समेत 14 लोग घायल हो गए। रविवार की सुबह इन घायलों में से दो की मौत हो गई। 14 साल की प्रिया और 35 वर्ष की नीलम ने इलाज के दौरान तोड़ दिया है। सिपाही विजय कुशवाहा की हालत बेहद गंभीर है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। सीएम योगी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर व ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर उपेंद्र अग्रवाल व अन्य अधिकारी तत्काल अस्पताल पहुंच घायलों की हालत के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


शाम करीब पौने आठ बजे सीएम का काफिला एयरपोर्ट से पांच कालिदास मार्ग आ रहा था। रूट को क्लियर कराने के लिए काफिले से करीब दो किमी आगे चल रही इंटरसेप्टर गाड़ी ने सड़क पर कुत्ता आने की जानकारी वायरलेस पर दी। सूचना मिलते ही इसके पीछे चल रहा एंटी डेमो वाहन(टाटा सूमो) का चालक सतर्क हुआ लेकिन फिर भी निकलते-निकलते उसका एक पहिया कुत्ते पर चढ़ गया। पहिया चढ़ते ही वाहन अनियंत्रित होकर तेजी से सड़क की दूसरी तरफ जाकर दो कारों से टकरा गया। एक कार में बैठा पूरा परिवार घायल हो गया। जबकि पास में खड़ी मां-बेटी, कैंट थाने का एक सिपाही व अन्य तीन लोग भी उसकी चपेट में आ गए। इलाकाई लोगों की मदद से सभी घायलों को अन्य पुलिस वालों ने तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया। कुछ को ट्रामा तो कुछ को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन


घायलों में पांच एक ही परिवार के, सिपाही समेत दो गंभीर
एंटी डेमो वाहन में पीएसी के सिपाही राम सिंह(चालक), हेड कांस्टेबल मोहम्मद सलीम, सिपाही विजय प्रताप, शिवम यादव घायल हुए। इसके अलावा ड्यूटी कर रहे कैंट थाने के सिपाही विजय कुशवाहा 25 को गंभीर चोटें आईं। वहीं कार सवार एक परिवार के पांच लोग जख्मी हुए। इसमें ठाकुरगंज निवासी ठेकेदार मुस्तकीम, उनकी पत्नी शहनाज, 6 साल की बेटी अक्सा, भांजा खालिद आजम और साले का 18 महीने का बेटा हसनैन शामिल हैं। वहीं सड़क किनारे खड़ीं सुशीला व उनकी 14 साल की बेटी प्रिया के अलावा 14 साल के कार्तिक त्रिपाठी भी घायल हुए। इनमें से सिपाही विजय व किशोरी प्रिया की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इनके घायल होने की सूचना

Lucknow: Dog came in front of CM's fleet, uncontrolled Bolero collided with several vehicles, dozens injured
घायलों का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस वालों के अलावा आम लोग भी इस घटना में घायल हुए हैं। इस घटना में घायल हुए लोगों में सात को ट्रामा सेंटर भेजा गया तो छह घायल लोहिया अस्पताल भेजे गए।

अब तक इनके घायल होने की सूचना 
चालक सिपाही राम सिंह
हेड कांस्टेबल अवध नारायण
सिपाही मोहम्मद सलीम
विजय प्रताप
शिवम यादव
विजय कुशवाहा इंस्पेक्टर कैंट का हमराही
सुशीला अर्जुनगंज
प्रिया 
अस्फाश सिद्दीकी
हसनैन
खालिद आजम
कार्तिक त्रिपाठी
शहनाज
मुस्तकीम
एक अज्ञात महिला
 

Lucknow: Dog came in front of CM's fleet, uncontrolled Bolero collided with several vehicles, dozens injured
घायलों को अस्पताल लाया गया। - फोटो : अमर उजाला
कुछ पुलिस वालों को गंभीर चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed