{"_id":"5bffcc08bdec2241b6287e04","slug":"lucknow-district-magistrate-on-fake-videos-of-measles-rubella-vaccination","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीजल्स रुबेला अभियान को असफल करने की हो रही कोशिश, डीएम बोले- कड़ी कार्रवाई करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीजल्स रुबेला अभियान को असफल करने की हो रही कोशिश, डीएम बोले- कड़ी कार्रवाई करेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Nov 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा
- फोटो : amar ujala
मीजल्स-रुबेला टीकाकरण अभियान को अफवाहें फैलाकर असफल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुराने वीडियो वायरल कर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। यह टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
यह बातें लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कही। उन्होंने जनता से अपील की है कि टीकाकरण से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान मत दें। बल्कि इस अभियान को सफल बनाने में मदद करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले एक, दो दिनों में कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर आए हैं। जिनमें टीकाकरण के सुरक्षित होने पर सवाल उठाए गए हैं। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताई और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने की बात कही।
विज्ञापन