{"_id":"66e9b42532080ce2f505b724","slug":"lucknow-dispute-between-two-communities-over-installation-of-religious-flags-and-banners-cases-registered-fr-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: धार्मिक झंडे व बैनर लगाने के लिए दो समुदाय में विवाद, दोनों तरफ से केस हुए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: धार्मिक झंडे व बैनर लगाने के लिए दो समुदाय में विवाद, दोनों तरफ से केस हुए दर्ज
Wed, 18 Sep 2024 12:07 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 18 Sep 2024 12:07 AM IST
सार
Crime in Lucknow: लखनऊ में एक धार्मिक झंडा लगाने के मामले में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। इस मामले में दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के रहीमाबाद इलाके में धार्मिक झंडे व बैनर लगाने के लिए दो पक्षों विवाद हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है। पहला मुकदमा बलदेवखेड़ा निवासी चप्पल दुकानदार विशनू की तहरीर पर दर्ज किया गया है। उनका आरोप है कि सोमवार को वह बजरंग दल के भगवा झंडे लगा रहे थे। लालूहार गांव के आदिल और उनके साथियों ने इसका विरोध करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आदिल व उनके साथियों पर रहीमाबाद थाने में केस दर्ज किया गया। इसकी जानकारी पर मंगलवार को दूसरे समुदाय के लोग नाराज हो गए और धर्म कांटे पर एकत्र होकर हंगामा शुरु कर दिया।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि रहीमाबाद के रूसैना निवासी भूपेंद्र अर्कवंशी, तिलन गांव के विक्की और अज्ञात ने बारावफात पर धार्मिक झंडे व बैनर के ऊपर अपने धार्मिक झंडे लगा दिए। उनके बैनर फाड़ दिए। जुलूस न निकालने की धमकी दी। एसओ रहीमाबाद अनुभव सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। लालूहार निवासी आदिल के पिता उल्फ अली अंसारी ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वीडियो कॉलिंग करते हुए युवती नदी में कूदी
बंथरा के बनी गांव के पास मंगलवार की सुबह वीडियो कॉलिंग करते हुए युवती ने पुल से सई नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई पर कुछ पता नहीं चल सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े दस बजे 20 वर्षीय युवती लखनऊ से कानपुर जाने वाली सड़क पर ऑटो से उतरी। वह वीडियो कॉलिंग पर किसी से बात कर रही थी। बात करते हुए ही वह भागकर पुल के ऊपर चढ़ गई और छलांग लगा दी। प्रभारी निरीक्षक राम सिंह के मुताबिक युवती के बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन