{"_id":"66fc05477f81875fe80e77fc","slug":"lucknow-development-authority-will-auction-300-residential-and-commercial-plots-lucknow-news-c-13-1-lko1021-897400-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण 300 आवासीय और व्यावसायिक प्लाटों की करेगा नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण 300 आवासीय और व्यावसायिक प्लाटों की करेगा नीलामी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दीपावली पर एलडीए, शारदा नगर सहित अन्य योजनाओं के 300 से अधिक आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की नीलामी करेगा। इसके लिए पंजीकरण जल्द शुरू होंगे। साथ ही प्रधानमंत्री योजना के 300 आवासों का भी आवंटन किया जाएगा। यह आवास आवंटन के बाद आवंटी की ओर से रुपये जमा न करने के कारण निरस्त करने से खाली हुए हैं।
26 सितंबर को एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने शारदा नगर योजना का निरीक्षण किया था। यहां 170 भूखंड खाली मिले थे। इसमें कहा जा रहा था कि यह आवंटित हैं मगर फाइलें नहीं मिल रहीं। इस पर जांच के निर्देश दिए गए थे। इसमें में पता चला कि 170 में महज 46 प्लाट ही आवंटित हैं। बाकी खाली हैं। ऐसे में जो प्लाट आवंटित हैं उनकी फाइलें हैं, बाकी जब आवंटित होंगे तब उनकी फाइलें बनेंगी। जो प्लाॅट खाली हैं वह लेआउट में दर्शाए गए हैं। उन्होंने कहा, जो प्लाट खाली हैं उनकी दीपावली मेंं नीलामी की जाएगी। अन्य योजनाओं में जो व्यावसायिक व आवासीय प्लाट हैं उनकी भी नीलामी खोली जाएगी। 25 सितंबर को एलडीए ने 256 आवासीय और व्यावसायिक प्लाटोंं की नीलामी की थी जिसमें 73 बिकी थीं। ऐसे में जो बची है अब उनकी दोबारा नीलामी होगी। जिनका पंजीकरण भी दीपावली में खोला जाएगा।
विज्ञापन
300 पीएम आवासों को होगा आवंटन, प्रतीक्षा सूची वालों को मिलेगा मौका
उन्होंने बताया कि शारदा नगर पीएम आवास योजना में 300 आवासोंं का आवंटन निरस्त किया गया है। यह कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि आवंटियों ने आवंटन के बाद रुपये नहीं जमा किए हैं। अब जो आवास खाली हुए हैं उनको प्रतीक्षा सूची में शामिल आवेदकों को आवंटित किया जाएगा। पीएम आवास की प्रतीक्षा सूची पहले से तैयार है।
विज्ञापन