फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Delhi-Mumbai flights became four to five times more expensive, Lucknow to Mumbai ticket sold for 19 t

Lucknow : चार से पांच गुना महंगी हुईं दिल्ली-मुंबई की उड़ानें, 19 हजार में बिका लखनऊ से मुंबई का हवाई टिकट

Sun, 16 Mar 2025 09:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 16 Mar 2025 09:17 AM IST
सार

Flight from Lucknow: होली पर दिल्ली और मुंबई की ट्रेनें फुल होने के बाद यात्रियों ने विमान की तरफ रुख किया है। इसके चलते विमान के किराए में कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Delhi-Mumbai flights became four to five times more expensive, Lucknow to Mumbai ticket sold for 19 t
होली पर महंगी हुईं फ्लाइट। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्री विमानों से सफर कर रहे हैं। रविवार को लखनऊ से मुंबई की फ्लाइट का टिकट 19274 रुपये में बिका। उड़ानें चार से पांच गुनी तक महंगी हो गई हैं।

विज्ञापन


होली मनाने के बाद यात्रियों की वापसी शनिवार से शुरू हो गई है। ट्रेनों में जहां रविवार को लंबी वेटिंग है। वहीं, विमानों का किराया काफी महंगा है। होली के बाद 16, 17 व 18 मार्च को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो का किराया 9568 रुपये, 6668 रुपये व 5668 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन


एयर इंडिया के विमानों का किराया उपरोक्त तारीखों पर क्रमशः 18018 रुपये, 14343 रुपये व 12233 रुपये पहुंच गया है। आम दिनों में लखनऊ से दिल्ली का टिकट तीन से चार हजार रुपये तक मिल जाता है। लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो का किराया 16, 17 व 18 मार्च को क्रमशः 16490 रुपये, 12119 रुपये व 10907 रुपये पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयर इंडिया का किराया 14727 रुपये, 10001 रुपये, 7194 रुपये पहुंच गया है। अकासा एयरलाइंस का किराया 19274 रुपये, 12851 रुपये, 9361 रुपये पहुंच गया है। आम दिनों में मुंबई का टिकट पांच हजार रुपये तक मिल जाता है। होली पर यह चार गुना तक महंगा हो गया है।

मुंबई की रेगुलर ट्रेनें भी फुल
दिल्ली की ही तरह लखनऊ से मुंबई जाने वाले यात्रियों को भी लंबी वेटिंग से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर में 15, 16 व 17 मार्च को क्रमशः 42, 77, 74 एवं थर्ड एसी में 22, 61, 41 वेटिंग है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 108, 109, 108 व थर्ड एसी में 57, 59, 39 वेटिंग है। अवध एकसप्रेस में किसी भी श्रेणी में सीटें खाली नहीं हैं।


325 अतिरिक्त बसों ने दी राहत
रोडवेज प्रशासन की ओर से होली बाद लखनऊ से गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, प्रयागराज, वाराणसी सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए 325 बसें अतिरिक्त रूप से लगाई गईं, जिनसे यात्रियों को थोड़ी राहत हो गई। एक हफ्ते तक अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। हालांकि, चारों बस अड्डों पर लखनऊ से पूर्वांचल व अन्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों की खासी संख्या रही।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed