फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Dead bodies of mother and son found lying at home, only pet dog found in the house; relatives refused

लखनऊ: घर पर पड़ा मिला मां-बेटे का शव, मकान में सिर्फ मिला पालतू कुत्ता; रिश्तेदारों ने किया शव लेने से इंकार

Sun, 24 Aug 2025 08:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Aug 2025 08:54 PM IST
सार

Two died in Lucknow: लखनऊ के रवींद्रपल्ली इलाके में बेला चक्रवर्ती (90) व उनके बेटे असीम चक्रवती (65) का शव घर में पड़ा मिला। उनके अलावा घर में सिर्फ एक पालतू कुत्ता मिला। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Dead bodies of mother and son found lying at home, only pet dog found in the house; relatives refused
इसी घर में मिले हैं दोनों शव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 गाजीपुर के रवींद्रपल्ली इलाके में शनिवार शाम बेला चक्रवर्ती (90) व उनके बेटे असीम चक्रवती (65) का शव घर में पड़ा मिला। इस सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस का दावा है कि दोनों की स्वाभाविक मौत हुई है। बुजुर्ग मां-बेटे घर में अकेले ही रहते थे।

विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि बेला चक्रवर्ती के पड़ोसी के घर में निर्माण में लगे मजदूर ने शनिवार दोपहर असीम को उनके घर के पोर्टिको में पड़े देखा। कई घंटे तक असीम उसकी हालत में पड़े रहे। शाम करीब पांच बजे मजदूर ने मकान मालिक को इस बात की खबर दी। पड़ोसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो पोर्टिको में असीम का शव पड़ा था। कमरे में बुर्जुग मां बेला का शव सोफे पर पड़ा था। फॉरेंसिक टीम घर में छानबीन की। एडीसीपी पूर्वी पंकज सिंह ने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य मां-बेटे की स्वाभाविक मौत की ओर इशारा कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह और सही समय का पता चल सकेगा। घर में सभी सामान अपनी जगह पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


पालतू कुत्ते ने अंदर घुसने नहीं दिया
चौकी इंचार्ज जय नारायण दोहरे ने बताया कि पुलिस जब बेला चक्रवर्ती के घर पहुंची और गेट खोला तो घर में मौजूद पालतू कुत्ता उग्र हो गया। कुत्ते का आक्रामक रूप देख पुलिस वाले भी पीछे हट गए। डॉग हैंडलर ने आकर किसी तरह कुत्ते को काबू किया और उसे छत पर भेजा दिया। उन्होंने बताया कि कुत्ते की देखरेख के एक एनजीओ से बात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने शव लेने से किया इन्कार

Lucknow: Dead bodies of mother and son found lying at home, only pet dog found in the house; relatives refused
पुलिस को देखकर आक्रामक हो गया था कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला।

एसीपी गाजीपुर के मुताबिक बेला चक्रवर्ती के पति प्रकाश चंद्र चक्रवर्ती रेलवे में अधिकारी थे। उनकी मौत के बाद बेला को फैमिली पेंशन मिलती थी, जिससे परिवार को खर्च चलता था। असीम एक प्राइवेट कंपनी से सेवानिवृत्त थे। जांच में पता चला है कि असीम के दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में किसी का आना-जाना नहीं था। मां-बेटे भी घर से कम निकलते थे। पुलिस ने किसी तरह उनके कुछ रिश्तेदारों का नंबर हासिल कर उनसे संपर्क किया, पर सबने बेला व असीम से कोई मतलब न होने की बात कहते हुए शव लेने से इन्कार कर दिया।

बृहस्पतिवार को पड़ोसी से हुई थी बेला की बातचीत
चौकी इंचार्ज ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेला चक्रवर्ती की अपने पड़ोसी से काफी देर तक बातचीत हुई थी। इसके बाद मां-बेटे को न तो किसी ने देखा और ना ही किसी से कोई बात हुई।

कमरे में मिली शराब की बोतलें
असीम के कमरे की छानबीन के दौरान वहां से शराब की खाली 20 से 25 बोतलें मिली हैं। कमरे में चारों तरफ गुटखे के पाउच पड़े थे। कमरे में ही कुत्ते की गंदगी भी बिखरी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि असीम के कमरे में किसी का आना-जाना नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed