फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Corona is increasing again, two new patients found, number of active cases increased to five

लखनऊ: फिर से बढ़ रहा कोरोना, दो नए मरीज मिले, पांच हुई एक्टिव केसों की संख्या, सभी होम आइसोलेशन में

Wed, 27 Dec 2023 08:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Dec 2023 08:35 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच करवा रहा है। अफसरों का कहना है कि जीनोम सिक्वेसिंग के लिए दोनों मरीजों का नमूना केजीएमयू भेजा गया है। कोरोना की चपेट में आए एक ही परिवार के मरीजों में एक पुरुष व एक बच्ची है।

विज्ञापन
Lucknow: Corona is increasing again, two new patients found, number of active cases increased to five
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में कोरोना के केस फिर से बढ़ रहे हैं। बुधवार को आलमबाग से दो नए मरीज मिले। इससे पहले मंगलवार को तीन पॉजिटिव सामने आए थे। इसके साथ राजधानी में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या पांच हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है अभी तक नए वैरिएंट का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग नए मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच करवा रहा है। अफसरों का कहना है कि जीनोम सिक्वेसिंग के लिए दोनों मरीजों का नमूना केजीएमयू भेजा गया है। कोरोना की चपेट में आए एक ही परिवार के मरीजों में एक पुरुष व एक बच्ची है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इनकी हालत सामान्य है। हल्की सर्दी, जुकाम और बुखार के लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी सेहत की निगरानी कर रही है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि 24 दिसंबर को पॉजिटिव निकले मरीज के घर हुई जांच में ये दो नए केस मिले हैं।
विज्ञापन


लक्षण वालों की अस्पतालों में हो रही जांच
सरकारी अस्पतालों में सांस फूलने, बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित मरीजों की कोरोना जांच कराई जा रही है। ओपीडी में रोजाना 30 से 40 मरीज आ रहे हैं। लोकबंधु अस्पताल में बुधवार को लक्षणों के आधार पर आठ लोगों की कोरोना जांच कराई गई। सिविल और बलरामपुर अस्पताल में दस-दस मरीजों की जांच कराई गई। अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि शासन से मिली गाइडलाइन के तहत मरीजों की जांच कराई जा रही है। नए आदेश पर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed