फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow connection and delhi bomb blast

आतंकी ने दिल्ली विस्फोट के लिए कैसरबाग से खरीदे थे बियरिंग्स

Sun, 15 Dec 2013 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 15 Dec 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
lucknow connection and delhi bomb blast

दिल्ली ब्लास्ट के लिए आतंकियों द्वारा लखनऊ से बियरिंग्स खरीदे जाने की

विज्ञापन
जानकारी पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शनिवार को आईएम के आतंकी असदुल्ला उर्फ हड्डी को लखनऊ लेकर आई।

स्पेशल सेल ने यहां यूपी एटीएस के साथ कैसरबाग की कुछ दुकानों पर पूछताछ की।


यासीन भटकल के साथ ही खुफिया एजेंसियों के हत्थे चढ़े असदुल्ला उर्फ हड्डी को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को शताब्दी ट्रेन से लखनऊ पहुंची।

जांच एजेंसियां असदुल्ला को लेकर कैसरबाग में लाटूश रोड स्थित कुछ दुकानों पर गई। यहां असदुल्ला के कहने पर जांच एजेंसियों ने कुछ दुकानदारों से बात की और असदुल्ला द्वारा दी गई जानकारी की तस्दीक की।


एटीएस अधिकारियों के मुताबिक रिमांड पर हुई पूछताछ के दौरान असदुल्ला ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के सामने स्वीकार किया है कि दिल्ली धमाके के लिए उसने अपने साथियों को सामान मुहैया कराया था।

उसने कैसरबाग की एक दुकान से बियरिंग्स खरीदी थी, जिसे विस्फोटक में लगाया गया था। पड़ताल के बाद दिल्ली स्पेशल सेल असदुल्ला को लेकर शताब्दी ट्रेन से ही लौट गई।

टीम लखनऊ में बमुश्किल तीन घंटे रुकी। सुरक्षा के मद्देनजर आतंकी को लखनऊ लाए जाने की बात गोपनीय रखी गई थी।


वाराणसी के शीतलाघाट विस्फोट के अलावा 2008 के दिल्ली विस्फोट में असदुल्ला का नाम सामने आ चुका है। दिल्ली विस्फोट में एटीएस ने अक्तूबर 2008 में आतंकी हातिम को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया था।

हातिम से पूछताछ में सामने आया था कि दिल्ली में धमाका करने के लिए जो विस्फोटक तैयार किया गया था, उसके लिए असदुल्ला ने सामान मुहैया कराया था।

असदुल्ला ने यह सामान हातिम को दिया था, जिसका उसने विस्फोट के लिए इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed