Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Congress MP Rahul Gandhi summoned to court in defamation case, hearing to be held on March 24

लखनऊ: सेना पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अदालत में तलब, 24 मार्च को होगी सुनवाई

Tue, 11 Feb 2025 10:36 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Feb 2025 10:36 PM IST
सार

Rahul Gandhi summoned in court: मानहानि के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को कोर्ट में तलब किया गया है।  एसीजेएम अदालत ने सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख नियत की है। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Congress MP Rahul Gandhi summoned to court in defamation case, hearing to be held on March 24
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : X/@INCDelhi

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में एसीजेएम आलोक वर्मा की अदालत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बतौर आरोपी तलब किया है। अगली सुनवाई के लिए 24 मार्च की तारीख नियत की है।
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन के सेवानिवृत्त निदेशक ( भारतीय सेना में कर्नल के पद के समकक्ष) उदय शंकर श्रीवास्तव की ओर से दाखिल किए गए मान हानि के परिवाद में बताया गया कि 16 दिसंबर 2022 को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पदयात्रा में अरुणाचल प्रदेश की सीमा का जिक्र कर कहा था कि ‘’ लोग भारत जोड़ो यात्रा के बारे में क्या क्या पूछेंगे, लेकिन चीनी सैनिकों द्वारा हमारे सैनिकों की पिटाई के बारे में एक बार भी सवाल नहीं पूछेंगे‘’। 
विज्ञापन


9 दिसंबर को सीमा पर चीनी व भारतीय सेना के बीच विवाद होने के बाद भारतीय सेना ने 12 दिसंबर को आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि चीनी सेना भारतीय सीमा में अतिक्रमण कर रही थी जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इसके बाद चीनी सेना अपने क्षेत्र में वापस चली गई। इस झड़प में दोनों पक्षों को मामूली चोटें आई थीं। परिवाद में आरोप लगाते हुए कहा गया कि राहुल गांधी के भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों द्वारा पिटाई के झूठे बयान ने परिवादी को आघात पहुंचाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना पर भी लोग कटाक्ष कर रहे थे जबकि सेना के लोगों ने भी इसे असहनीय बताया था। वादी के वकील विवेक तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी के इस बयान से भारतीय सेना, सैनिकों के परिवार व वादी की मानहानि हुई। इसीलिए एसीजेएम अदालत ने मंगलवार को मामले में सुनवाई करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बतौर आरोपी तलब किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed