फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Complaint filed against MD of Al Faheem Meetex, for running slaughter house without permission and spreading pollution

लखनऊ : अल फहीम मीटेक्स के एमडी के खिलाफ परिवाद दायर, बिना अनुमति स्लाटर हाउस चलाने व प्रदूषण फैलाने का मामला

Fri, 20 May 2022 11:43 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 20 May 2022 11:43 AM IST
सार

बोर्ड के अधिकारियों ने 31 मार्च 2022 को स्लाटर हाउस का निरीक्षण किया तो पाया कि फैक्टरी में लगातार काम चल रहा था। उससे निकलने वाले गंदे पानी व अन्य अवशिष्ट को बिना साफ  किए बहते पानी में फेंक कर जल प्रदूषण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Lucknow: Complaint filed against MD of Al Faheem Meetex, for running slaughter house without permission and spreading pollution
अवैध स्लाटर हाउस ।

विस्तार

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के बिना स्लाटर हाउस चलाने और जल प्रदूषण फैलाने के आरोप में मेरठ स्थित अल फहीम मीटेक्स प्रा. लि. के प्रबंध निदेशक मोहम्मद इमरान कुरैशी व मोहम्मद फिरोज कुरैशी के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है। इस पर सुनवाई के लिए जल और वायु प्रदूषण की विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट यशा शर्मा ने छह जुलाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन


कोर्ट में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण इंजीनियर प्रखर मिश्र की ओर से दायर परिवाद पर विशेष लोक अभियोजक एके चौबे ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इमरान कुरैशी ने वर्ष 2019 तक स्लाटर हाउस चलाने के लिए बोर्ड से अनुमति ली थी। इसके बाद वह बिना अनुमति के स्लाटर हाउस चला रहे हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारियों ने 31 मार्च 2022 को स्लाटर हाउस का निरीक्षण किया तो पाया कि फैक्टरी में लगातार काम चल रहा था। उससे निकलने वाले गंदे पानी व अन्य अवशिष्ट को बिना साफ  किए बहते पानी में फेंक कर जल प्रदूषण किया जा रहा है। कोर्ट ने बोर्ड के परिवाद को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए वादी का बयान दर्ज करने के लिए छह जुलाई की तारीख तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed