फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Complaint against Swami Prasad Maurya from Hazratganj Police

लखनऊ: स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ हजरतगंज पुलिस से शिकायत, हिंदू देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला

Tue, 14 Nov 2023 06:28 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 14 Nov 2023 06:28 PM IST
सार

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी अपने समर्थकों के साथ मंगलवार दोपहर हजरतगंज थाने पहुंचे। उन लोगों का आरोप है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहले भी सनातन धर्म का अपमान, हिंदू देवी-देवताओं, रामचरित मानस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। 

विज्ञापन
Lucknow: Complaint against Swami Prasad Maurya from Hazratganj Police
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयान को लेकर अखिल भारत महासभा के लोगों ने उनके खिलाफ हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। नाराज लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश यादव के खिलाफ थाने के बाहर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी अपने समर्थकों के साथ मंगलवार दोपहर हजरतगंज थाने पहुंचे। उन लोगों का आरोप है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहले भी सनातन धर्म का अपमान, हिंदू देवी-देवताओं, रामचरित मानस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। महंत राजूदास पर भी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हमला बोला था। 
विज्ञापन


उन लोगों का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई है। महासभा के लोगों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को लेकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर को तहरीर देने के बाद हिंदू महासभा के लोगों ने थाने के बाहर नारेबाजी की और स्वामी प्रसाद को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में इस बयान पर हुआ था विवाद 
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सोशल मीडिया साइट पर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया में किसी भी नस्ल और जाति में दो हाथ वाले बच्चे पैदा होते हैं तो चार हाथ वाली लक्ष्मी कैसे पैदा हो गईं। अगर आपको पूजा करनी ही है तो अपनी पत्नी की करें जो कि पूरी निष्ठा से पूरे परिवार की देखभाल करती है। उन्होंने इस धर्म को धोखा बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed