फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : CM Yogi said- scientific evidence should be used for maximum punishment to criminals

Lucknow : सीएम योगी ने कहा- अपराधियों को अधिकतम सजा के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों का हो इस्तेमाल

Sat, 03 Dec 2022 07:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Lucknow : CM Yogi said- scientific evidence should be used for maximum punishment to criminals
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को कानून के तहत अपराधियों को अधिकतम सजा दिलाने के लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विवेचना में अधिक से अधिक वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जाएंगे तो अपराधियों को कड़ी और अधिक सजा मिल सकेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश दिए, ताकि संबंधित अपराधियों को सजा दिलाने में देरी ने हो। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को देखते हुए ही सरकार ने प्रदेश के हर परिक्षेत्र में एक-एक विधि विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसलिए जहां पर भी प्रयोगशाला की स्थापना काम शुरू हो चुका है, उसे तेजी से पूरा कराया जाए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को इन प्रयोगशालाओं की स्थापना को लेकर हो रहे कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह संजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में आठ विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, मुरादाबाद, झंासी व प्रयागराज में संचालित हैं। जबकि इस वित्तीय वर्ष में 4 और प्रयोगशालाओं का निर्माण पूरा किया गया है। इनमें अलीगढ़, कन्नौज, गोंडा व बरेली शामिल हैं।


जल्द इन्हें चालू भी कर दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी स्टाफ आदि की तैनाती कर दी गई। अन्य व्यवस्थाएं शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके अलावा आजमगढ़, अयोध्या, बांदा, बस्ती, मिर्जापुर और सहारनपुर में भी इनकी स्थापना का निर्णय लिया गया है। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed