फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: City traffic will remain changed from this evening till tomorrow on Christmas

लखनऊ: क्रिसमस पर आज शाम से कल तक बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, खबर पढ़कर घूमने का प्लान करें

Sun, 24 Dec 2023 09:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 24 Dec 2023 09:40 AM IST
सार

कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेंट फ्रांसिस स्कूल के अंदर व बाहर सड़क के किनारे एक पंक्ति में खड़े होंगे। अन्य वाहन नवल किशोर रोड से होते हुए हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में आ-जा सकेंगे।

विज्ञापन
Lucknow: City traffic will remain changed from this evening till tomorrow on Christmas
क्रिसमस के मौके पर सेल्फी लेकर खुशियां मनातीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 क्रिसमस पर 25 दिसंबर को हजरतगंज में यातायात में बदलाव रहेगा। दोपहर तीन बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। हालांकि, वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन को पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


यूं रहेगी व्यवस्था
- परिवर्तन चौक से सामान्य यातायात मेफेयर, अल्का तिराहा होते हुए हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं आ सकेगा। यह अशोक लाट कैसरबाग या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील, सिकंदरबाग व संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर जा सकेगा।
विज्ञापन

- केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से सामान्य यातायात हिंदी संस्थान की ओर नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील, सहारागंज, सिकंदरबाग या संकल्पवाटिका ओवरब्रिज होकर जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हिंदी संस्थान से सामान्य यातायात मेफेयर की ओर नहीं जा सकेगा। यह चिरैयाझील होकर जा सकेगा।
- मेफेयर तिराहे से सामान्य यातायात अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह लालबाग चौराहा या वाल्मीकि तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा होकर जा सकेगा।
- अल्का तिराहे से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इंडिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेफेयर तिराहा या वाल्मीकि तिराहा होकर जा सकेगा।
- बैंक ऑफ इंडिया तिराहे से सामान्य यातायात अल्का या कैथेड्रल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेगा। यह नवल किशोर रोड होकर जा सकेगा।
- डनलप तिराहे से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इंडिया या अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर जाएगा।
- हजरतगंज चौराहे से अल्का, मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह सिकंदरबाग या कैपिटल तिराहा होकर जा सकेगा।
- मेफेयर तिराहे से अल्का तिराहा, शाहनजफ रोड मजार चौराहे के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

नो पार्किंग जोन
हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा। मेफेयर तिराहा, अल्का तिराहा से बैंक ऑफ इंडिया तिराहा और शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहन की पार्किंग नहीं होगी।


यहां होगी पार्किंग
कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेंट फ्रांसिस स्कूल के अंदर व बाहर सड़क के किनारे एक पंक्ति में खड़े होंगे। अन्य वाहन नवल किशोर रोड से होते हुए हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में आ-जा सकेंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed