फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: City traffic changed for New Year celebrations, will be implemented from today afternoon

लखनऊ: नए साल के जश्न के लिए बदला शहर का ट्रैफिक, आज दोपहर से होगा लागू, ये होंगे पार्किंग और नो पार्किंग जोन

Sun, 31 Dec 2023 08:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 31 Dec 2023 08:17 AM IST
सार

शराब पीकर गाड़ी चलाने और उत्पात मचाने वालों पर नकेल कसी जाएगी। इस संबंध में शनिवार को ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन
Lucknow: City traffic changed for New Year celebrations, will be implemented from today afternoon
नए साल का जश्न - फोटो : Social Media

विस्तार

 नए साल के स्वागत जश्न के मौके पर पुलिस की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। 14 स्थानों पर डायवर्जन रहेगा। बदलाव रविवार दोपहर तीन बजे से लेकर जश्न की समाप्ति तक लागू रहेगा। शहरवासी बेफिक्र होकर नए साल का जश्न मनाएं। बस शराब पीकर गाड़ी चलाने और उत्पात मचाने वालों पर नकेल कसी जाएगी। इस संबंध में शनिवार को ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन, स्कूली वाहन आदि को ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस निकलवाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर-9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


यहां बदलाव
-महानगर,गोमतीनगर, यूपीटेक चौराहे की ओर से आने वाला यातायात सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज मॉल व चिरैयाझील तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सप्रू मार्ग तिराहे से दाएं डनलप तिराहा, सहारागंज तिराहा होते हुए सहारागंज मॉल पार्किंग तक जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सहारागंज तिराहे से कोई भी यातायात डनलप तिराहे, पुलिस आयुक्त आवास, सप्रू मार्ग तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सिकंदरबाग चौराहे से दाहिने मुड़कर सप्रू मार्ग होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- डनलप तिराहा, पुलिस आयुक्त आवास से कोई भी यातायात सेंट फ्रांसिस, बैंक ऑफ इंडिया या अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात सहारागंज या सप्रू मार्ग होकर अपने गंतव्य को जाएगा।

-हजरतगंज चौराहे से कोई भी यातायात अल्का तिराहा या मेफेयर तिराहा होते हुए परिवर्तन चौक या सुभाष चौराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह यातायात सप्रू मार्ग तिराहा से बाएं डनलप तिराहा, सहारागंज तिराहा से बाएं चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

- चारबाग से हजरतगंज चौराहा होते हुए परिवर्तन चौक की तरफ यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात हुसैनगंज चौराहे से बाएं ओडियन सिनेमा कैसरबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

-अलीगंज, महानगर, कैसरबाग से परिवर्तन चौक होकर आने वाला कोई भी यातायात हिंदी संस्थान तिराहे के आगे मेफेयर तिराहे व हजरतगंज चौराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात स्टेडियम तिराहे से बाएं मुड़़कर चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग या परिवर्तन चौक, सफेद बारादरी से कैसरबाग होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- लालबाग की ओर से वाल्मीकि तिराहे की ओर आने वाले वाहन वाल्मीकि तिराहे से दाहिने नहीं जा सकेंगे। यह यातायात वाल्मीकि तिराहे से बाएं डीएम आवास, प्रेस क्लब, परिवर्तन चौक से होते हुए अपने गंतव्य जा सकेगा।

- नवल किशोर रोड, लीला टाकीज तिराहे से कोई भी यातायात बैंक ऑफ इंडिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात आयकर भवन तिराहा या सेंट लॉरेंस कॉलोनी होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

- लालबाग चौराहे से कोई भी यातायात मेफेयर या अल्का तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात कैंपर रोड या कैपिटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएगा।
-अब्दुल हमीद चौराहे से एमबी क्लब, नेहरू चौराहा से होकर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात अटल रोड से गुरुद्वारा चौराहा कैंट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
रोडवेज व सिटी बसों के लिए भी बदलाव

-महानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज व सिटी बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें संकल्प वाटिका तिराहे से बैकुंठधाम तिराहा, गांधी सेतु (1090) चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।

-अयोध्या रोड की तरफ से कैसरबाग बस अड्डा आने-जाने वालीं रोडवेज बसें सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें बालू अड्डा तिराहे से दाहिने बैकुंठधाम तिराहे से बाएं संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, लक्ष्मण मेला बंधा, चिरैयाझील चौराहे से दाहिने, मोतीमहल तिराहे से बाएं, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से दाएं होते हुए परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, क्लार्क अवध तिराहा, सीडीआरआई तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।

-कमता की तरफ से आने वाली सिटी बसें गांधी सेतु (1090) चौराहा से सिकंदरबाग चौराहा, हजरतगंज चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगी। ये बसें गांधी सेतु (1090) चौराहे से सीधे गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।

-चारबाग की तरफ से हजरतगंज की ओर आने वाली रोडवेज और सिटी बसें केकेसी तिराहा से कुंवर जगदीश चौराहा, कैंट होकर या हुसैनगंज चौराहा से कैसरबाग या रॉयल होटल (बापू भवन) चौराहा से डीएसओ चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगी।

ये हैं नो पार्किंग व नो स्टॉप जोन

Lucknow: City traffic changed for New Year celebrations, will be implemented from today afternoon
no parking
- हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा, लालबाग चौराहा, हलवासिया, हिंदी संस्थान तिराहे तक व अल्का तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया और डनलप तिराहे तक।

- सप्रू मार्ग तिराहे से डनलप तिराहे तक व डनलप तिराहे से सहारागंज तिराहे तक।

- सिकंदरबाग चौराहे से चिरैयाझील तिराहे तक (राणा प्रताप मार्ग पर)।

- गोल्फ क्लब चौराहे से लालबत्ती चौराहे तक।

- लालबत्ती चौराहे से लाल बहादुर शास्त्री तिराहा, सिसेंडी तिराहा से रॉयल होटल चौराहे तक।
- हजरतगंज चौराहे से बर्लिंग्टन चौराहे तक।

पार्किंग की यह रहेगी व्यवस्था
- मल्टीलेवल पार्किंग हजरतगंज: तेलीबाग, कैंट, गोमतीनगर से हजरतगंज में कार्यक्रम में आने वालों के वाहन हजरतगंज चौराहे से मल्टीलेवल प्रवेश द्वार से दाहिने मुड़कर मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क होंगे। वापसी में नवल किशोर स्थित निकासी द्वार से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- मल्टीलेवल पार्किंग झंडे वाला पार्क, नगर निगम कार्यालय के सामने- अमीनाबाद, कैसरबाग, चारबाग, राजाजीपुरम से हजरतगंज में कार्यक्रम में आने वालों के वाहन कैपिटल तिराहा या लालबाग होकर इस पार्किग में पार्क होंगे।
- मल्टीलेवल पार्किंग सरोजनी नायडू पार्क डीएम आवास के सामने- अलीगंज व चौक से हजरतगंज कार्यक्रम में आने वाले वाहन सरोजनी नायडू पार्क मल्टीलेवल पार्किंग में पार्क होंगे।
- सहारागंज माॅल पार्किंग- सहारागंज माॅल में आने वालों के वाहन सप्रू मार्ग या चिरैयाझील होकर ही पार्किंग में जा सकेंगे।
 

ये मार्ग रहेंगे वन-वे

Lucknow: City traffic changed for New Year celebrations, will be implemented from today afternoon
वन वे
- पार्क रोड से हजरतगंज की तरफ।
- नवल किशोर रोड से बैंक ऑफ इंडिया की तरफ।
- सहारागंज तिराहे से डनलप तिराहे की ओर।
- सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज तिराहे की ओर।
- डनलप तिराहे से अल्का की तरफ यातायात का जाना प्रतिबंधित रहेगा।

103 जगहों पर रहेगी बैरिकेडिंग
- पुलिस की 130 टीमें लगातार गश्त करेंगी
- हजरतगंज, समतामूलक, घंटाघर से बड़ा इमामबाड़ा आदि जगहों पर स्ट्रीट वेंडरों को पीछे हटकर दुकान लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
- मॉल, रेस्टोरेंट आदि को पार्किंग की व्यवस्था खुद करनी होगी। नो पार्किंग जोन में खड़े पाए गए वाहन सीज किए जाएंगे।
- मॉल, रेस्टोरेंट, होटल आदि में क्षमता से अधिक लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- लाउडस्पीकर की आवाज मानक के अनुरूप होनी चाहिए।
- शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। नए साल पर अभियान और तेज होगा।
- पांच कंपनी पीएसी भी रहेगी तैनात।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed