{"_id":"6911ab12fa99c977dd07018d","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1464768-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डंपर ने तोड़े बिजली के आठ खंभे,अंधेरे में कटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डंपर ने तोड़े बिजली के आठ खंभे,अंधेरे में कटी रात
विज्ञापन
टूटे पड़े खंभे और बिखरे तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
लखनऊ। मोहनलालगंज इलाके में रविवार रात करीब आठ तेज रफ़्तार डंपर ने गोसाईंगंज रोड के ऊपर से गुजरे केबिल को पीछे डाले में फंसाकर तोड़ दिया। केबिल के खिंचाव के चलते रोड दोनों तरफ़ लगे बिजली के आठ खंभे भी टूट गए।हादसे के कारण उदवत खेड़ा व धर्मावत खेड़ा गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लगभग पाँच सौ परिवारों पूरी बिजली संकट झेलना पड़ा। सोमवार दोपहर करीब एक बजे ताज विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चालक ने प्रेशर से पीछा का डाला उठाये हुए तेज रफ़्तार में आ रहा था। खुजौली के पास डंपर का डाला सड़क के ऊपर से गुजरे केबिल में फँस गया। जिससे केबिल और सड़क के दोनों तरफ़ लगे खंभे भी टूट गए। चालक गाड़ी रोकने के बजाय रफ़्तार और बढ़ा दी। इस तरह उदवत खेड़ा और धर्मावत खेड़ा के पास केबिल और खंभा भी टूट गये हैं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए डंपर की तलाश कर रही है। वहीं,बिजली विभाग के कर्मचारी सोमवार करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। बताया जा रहा है मरम्मत कार्य चलने तक प्रभावित क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।