{"_id":"690c975c8c180f8e040b3fbf","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1459244-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पत्रिका के विमोचन में समाजसेवियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पत्रिका के विमोचन में समाजसेवियों का सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ की नव अभियान पत्रिका का विमोचन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ की नव अभियान पत्रिका का बृहस्पतिवार को हुए विमोचन में समाजसेवियों का सम्मान हुआ। जवाहर भवन के चतुर्थ तल के सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति - जनजाति के सदस्य रमेश तूफानी एवं मुख्य कोषाधिकारी आनंद कुमार ने पत्रिका का विमोचन किया।
इस मौके पर महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडेय ने कहा कि जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ 22 वर्षों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी को नमन कार्यक्रम का आयोजन करता चला आ रहा है। इस अभियान में लगातार नव अभियान पंजिका प्रकाशित होती रही है जिसमें समाज को नई दिशा देने वाले लेख व कविताएं हमारे कर्मचारियों एवं अधिकारियों की छपती हैं। सुशील कुमार बच्चा ने कहा कि पत्रिका के जरिये समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले समाज सेवियों को सम्मान मिलता है। समारोह में 51 विभूतियों को सम्मानित किया गया, जिसमें महासंघ के सलाहकार नवीन श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष अमित कुमार शुक्ला, आकिल सईद बबलू, संजय शुक्ला ,मंत्री अभिनव त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन