फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: अक्टूबर में बिजली बिल जमा न करने वालों की बनने लगी सूची

Sat, 01 Nov 2025 04:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News
गोमती नगर में मुख्य अभियंता सुशील गर्ग समीक्षा करते हुए

विज्ञापन




मुख्य अभियंताओं ने दिए समीक्षा बैठक में एक्सईएन-एसडीओ को निर्देश, घरों एवं दुकानों में किसी भी समय हो सकता अंधेरा


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी में जिन उपभोक्ताओं ने सितंबर माह में बिजली तो खूब जलाई, मगर अक्टूबर में बिल का भुगतान नहीं किया उनके घरों एवं दुकानों में किसी भी समय अंधेरा हो सकता है। मुख्य अभियंताओं ने शनिवार को ऐसे बकायेदारों की सूची तैयार करने के लिए खंड के एक्सईएन एवं उपखंड के एसडीओ को दिए हैं। इस निर्देश के बाद ही तत्काल बिल न जमा करने वाले बकायेदारों की सूची बनने का सिलसिला शुरू हो गया है। दरअसल, त्योहारी सीजन के कारण अक्टूबर में बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं की तादाद कम हो गई है। बिजली बिल के बकायेदारों के सूचीबद्ध होते ही उनके खिलाफ कनेक्शन काटने की मुहिम चलेगी।


चारों जोन में राजस्व व वर्टिकल की समीक्षा

मुख्य अभियंता सुशील गर्ग गोमतीनगर, वीपी सिंह जानकीपुरम, रवि अग्रवाल लखनऊ मध्य एवं महफूज आलम अमौसी जोन की अध्यक्षता में अलग-अलग जगहों पर राजस्व वसूली एवं वर्टिकल सिस्टम की समीक्षा हुई। चारों जोन की समीक्षा में एक्सईएन, एसडीओ, जेई एवं तकनीकी कर्मी शामिल हुए, जिनको वर्टिकल के लिए ट्रेनिंग भी दी गई।
विज्ञापन



अप्लीकेशन डाउनलोड करना सिखाया

समीक्षा बैठक के दौरान एक्सईएन, एसडीओ, जेई एवं तकनीकी कर्मियों को स्मार्ट मीटर की अप्लीकेशन को डाउनलोड करने एवं एप पर काम करने का तरीका सिखाया गया। यह ट्रेनिंग स्मार्ट मीटर कंपनी के एक्सपर्ट ने दी। दरअसल, काफी इंजीनियरों एवं कर्मियों को अभी दोनो काम करने नहीं आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed