{"_id":"69021d752cb7bf6f76012a9d","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1447256-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कॉल सेंटर 1912 के फर्जीवाड़े को रोकेगा ओटीपी सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कॉल सेंटर 1912 के फर्जीवाड़े को रोकेगा ओटीपी सिस्टम
विज्ञापन
विज्ञापन
उपभोक्ता की समस्या दूर किए बिना बंद नहीं हो सकेगी शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पॉवर कॉरपोरेशन ने कॉल सेंटर 1912 के फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। कॉल सेंटर के कुछ जिम्मेदार उपभोक्ता की समस्या सुलझाए बिना ही फर्जी तरीके से निस्तारण दर्शा कर शिकायत को बंद कर देते हैं। मगर, कुछ दिन बाद जिम्मेदार ऐसा नहीं कर पाएंगे। कॉरपोरेशन ने इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ओटीपी सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है।
कॉरपोरेशन के अफसरों ने बताया कि वर्तमान में उपभोक्ता द्वारा दर्ज कुछ शिकायतें बिना समाधान के विभाग के रिकार्ड में निस्तारण दर्शाने का खुलासा हुआ है। इस फर्जीवाड़े पर पाबंदी लगाने के लिए उपभोक्ता जिस मोबाइल नंबर से शिकायत दर्ज करेगा, उसी पर वन टाइप पासवर्ड (ओटीपी) जाएगा। जब तक उपभोक्ता ओटीपी 1912 पर नहीं बताएगा, तब तक शिकायत को बंद नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में 1912 के कामगारों को समस्या सुलझाने के बाद शिकायतकर्ता से बात करनी पड़ेगी और जब वह ओटीपी बताएगा, तभी शिकायत बंद हो सकेगी।
विज्ञापन