फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: बिजली के 45 इंजीनियरों की लखनऊ से होगी छुट्टी

Sun, 19 Oct 2025 06:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News

विज्ञापन

वर्टिकल सिस्टम में अमौसी, लखनऊ सेंट्रल, जानकीपुरम, गोमतीनगर जोन में कामगारों की संख्या घटने का मामला

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक नवंबर से वर्टिकल सिस्टम लागू होने जा रहा है। वर्तमान व्यवस्था के मुकाबले वर्टिकल सिस्टम में अमौसी, लखनऊ सेंट्रल, जानकीपुरम, गोमतीनगर जोन में कामगारों की संख्या घट गई है। इससे 45 इंजीनियर एवं 250 से ज्यादा कर्मचारी सरप्लस हो गए हैं। यह 45 बिजली इंजीनियर अब लखनऊ के अमौसी, लखनऊ सेंट्रल, जानकीपुरम, गोमतीनगर जोन से छुट्टी होगी। यानी इन इंजीनियरों को अलग-अलग जोन से कार्यमुक्त कर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय में संबद्ध किया जाएगा। यह इंजीनियर निगम मुख्यालय में तैनात रहेंगे या फिर दूसरे जिलों में स्थानांतरित किए जाएंगे का निर्णय प्रबंधन तय करेगा।

मध्यांचल निगम की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक जिनकी अमौसी, लखनऊ सेंट्रल, जानकीपुरम, गोमतीनगर जोन से छुट्टी होगी उनमें 21 अवर अभियंता, 14 सहायक अभियंता, 10 अधिशासी अभियंता शामिल हैं। दरअसल, प्रबंधन ने दावा किया, कि वर्टिकल सिस्टम में वर्तमान व्यवस्था के सापेक्ष कम का इंजीनियरों एवं कामगारों से बेहतर तरीके से काम होगा।
विज्ञापन


रातों की नींद उड़ी

शनिवार शाम को आदेश जारी होने के बाद जब से वर्टिकल सिस्टम में 45 इंजीनियरों के कम किए जाने की जानकारी मिली , तब से रातों की नींद उड़ गई है। हर इंजीनियर में खौफ है, कि 45 में कहीं उसका नाम तो नहीं, जिसको लेकर ज्यादा बेचैनी है। इनमें से कई इंजीनियरों को आभास हो गया कि उनका राजधानी से टिकट कटना तय है। उनका कहना कि बड़ी जुगाड़ से परिवार के पास स्थानांतरण कराकर राजधानी में तैनाती पाए थे, जिसकी नीति के आधार पर कार्यकाल तक पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जिम्मेदार हटेंगे

21 अवर अभियंता

14 सहायक अभियंता

10 अधिशासी अभियंता


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed