फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: बारिश से फॉल्ट, सिंगारनगर समेत कई इलाकों में बिजली गुल

Mon, 08 Sep 2025 05:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News
आलम बाकी शृंगार नगर में फाल्ट को खोजते हुए टीम

विज्ञापन

न्यू उतरेठिया उपकेंद्र के एक दर्जन मोहल्लों की डेढ़ घंटे ठप रही बिजली


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी में सोमवार सुबह से रुक-रुक हो रही बारिश के कारण आलमबाग के सिंगारनगर, समर विहार समेत तमाम इलाकों में उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। सबसे ज्यादा देर तक न्यू उतरेठिया उपकेंद्र के एक दर्जन मोहल्ले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली संकट का यह दौर सोमवार सुबह सबसे पहले कपूरथला उपकेंद्र के तहत आसपास के इलाकों में सुबह 5:30 से 6:15 बजे तक रहा। तकनीकी खामी के कारण यहां पर बिजली गुल हुई थी। न्यू आलमबाग उपकेंद्र के तहत समर विहार फीडर में दोपहर 1:25 बजे फॉल्ट आ गया जिससे 2:45 बजे तक समर विहार सहित आसपास के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे सिंगारनगर के व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। न्यू उतरेठिया के नीलमथा, सरस्वतीपुरम, बल्देव विहार सहित आसपास के नव विकसित इलाकों की बिजली दोपहर 1:30 से 2:35 बजे तक बंद रही। जबकि चिनहट, तकरोही, देवा रोड, मानस विहार, अमराई गांव व दुबग्गा इलाकों में भी बिजली संकट उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन



उपकेंद्र के फीडर में आगजनी

रेजीडेंसी उपकेंद्र के एक फीडर में सोमवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आगजनी यानी फ्लेशओवर हो गया, जिससे चिकित्सालय परिसर की करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। इस फ्लेश ओवर के बाद कर्मियों ने ब्रेकर आदि की साफ-सफाई करने के बाद उपकरणों को दुरुस्त किया, जिसके बाद सुबह 11 बजे बिजली चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed