फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: देश भर में शुरु करेंगे जाति न्याय आंदोलन

Fri, 08 Aug 2025 04:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News

विज्ञापन


भारत परिषद के 34 वे स्थापना दिवस समारोह में बोले राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। भारत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व न्यायाधीश चंद्र भूषण पांडेय ने एलान किया, कि जाति न्याय आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए गांवों में रहने वाले प्रत्येक जाति के सदस्य को सम्मिलित करके 'जाति न्याय समिति' का गठन करके आंदोलन की शुरुआत होगी।

राजधानी में शुक्रवार को चंद्र भूषण पांडेय भारत परिषद के 34 वे स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जाति न्याय आंदोलन प्रत्येक जाति की भागीदारी एवं हिस्सेदारी दिलाने के लिए छेड़ा गया है। जाति के आधार पर जो अगड़े, पिछड़े, दलित की आरक्षण व्यवस्था आजादी के बाद से शुरू की गई थी उसको समाप्त किया जाए, क्योंकि उससे प्रत्येक जाति को न्याय नहीं मिला। न उनको अपना हिस्सा मिला और न ही उनकी भागीदारी हुई। इसीलिए प्रत्येक जाति को उनकी संख्या के आधार पर हक और हिस्सा दिया जाना चाहिए। ताकि अभी तक पूरी तरह से उपेक्षित सैकड़ों जातियों को आजादी का लाभ मिल सके। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति रंगनाथ पांडेय , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. वीके सिंह, राष्ट्रीय महासचिव योगेन्द्र बल्हारा, प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के साथ ही ब्रज भूषण दुबे आदि की शिरकत रही।
विज्ञापन


मुंबई के क्रांति मैदान से संगठन की शुरुआत

उन्होंने कहा कि इस संगठन की शुरूआत 8 अगस्त वर्ष 1992 को मुम्बई (तब बम्बई) के क्रांति मैदान से हुई थी, जहां से महात्मा गांधी ने सन् 1942 में क्विट इंडिया का नारा दिया था। वहीं से भारत परिषद ने फिट इंडिया का नारा दिया। तब से भारत परिषद भ्रष्टाचार के विरोध सहित अनेक मुद्दों पर आंदोलन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed