फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: लाइनमैन ने बिजली काट के मांगे दो हजार, कहा जब दोगे तो जोड़ देंगे

Fri, 01 Aug 2025 04:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 04:18 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News
ऊर्जा मंत्री दीवार की सीजन को दिखाते हुए

विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री के औचक निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल, एमडी को कार्रवाई के दिए निर्देश

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अचानक पॉवर कॉरपोरेशन के हुसैनगंज स्थित 1912 हेल्पलाइन कंट्रोलरूम पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक उपभोक्ता की शिकायत को सुना जिसने ऑपरेटर को बताया कि बहराइच के गड़रियापुरवा में एक लाइनमैन उसके घर की बिजली काट के चला गया, और कहा जब दो हजार रुपए दोगे तो जोड़ देंगे। मंत्री ने मध्यांचल निगम की एमडी रिया केजरीवाल को तत्काल उनके मोबाइल नंबर पर बात करके पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम की दीवारों सीलन देखकर कहा कि इसका सीलन रोधी उपचार किया जाए।


एक्सईएन को कंप्लेन दिखी

ऊर्जा मंत्री ने एमडी से यह कहा कि 1912 पर कंप्लेन रजिस्टर्ड होते ही एक्सईएन के कंप्यूटर पर दिखने लगती है। इसलिए यह भी जांच करें कि यह कंप्लेन एक्सईएन को दिखी तो उन्होंने अब तक क्या कार्रवाई की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed