{"_id":"6885c9ead9c48f364800e4d0","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1311473-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रांसफार्मर से चिपककर बच्चे की मौत, क्रिकेट खेलते समय गेंद चली गई; बॉल उठाते समय करंट लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रांसफार्मर से चिपककर बच्चे की मौत, क्रिकेट खेलते समय गेंद चली गई; बॉल उठाते समय करंट लगा
Sun, 27 Jul 2025 12:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:10 PM IST
सार
लखनऊ में ट्रांसफार्मर से चिपककर बच्चे की मौत हो गई। साथियों के साथ क्रिकेट खेलते समय गेंद चली गई थी। बॉल उठाते समय उसे करंट लग गया।
विज्ञापन
मौके पर लोगों की भीड़, फहद की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेलने के दौरान सात वर्षीय फहद ट्रांसफार्मर में आ रहे करंट में चिपक गया। उसे आनन फानन सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना से घरवाले बिलख उठे।
घटना कैसरबाग थाना क्षेत्र के विधानसभा उपकेंद्र के तहत आने वाले फूलबाग शंकरपुरी कॉलोनी की है। यहां सुबह कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी समय गेंद ट्रांसफार्मर के पास चली गई। गेंद उठाते समय फहद ट्रांसफार्मर से छू गया। करंट लगने से झुलसकर वहीं गिर गया।
साथियों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास और घर के लोग भागकर पहुंचे। बच्चे को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, उसकी जान नहीं बच सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की जाली खुली होने से यह घटना हुई है। कई बार लाइनमैन से इसकी शिकायत की गई। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। लापरवाही ने आज एक बच्चे की जान ले ली।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन