फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow city News

Lucknow News: उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण में न मांगे अनावश्यक काग़ज़

Sat, 19 Jul 2025 05:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
Lucknow city News
विद्युत उपभोक्ताओं के हित में कारपोरेशन अध्यक्ष ने दिया निर्देश
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने प्रदेश के करोड़ो विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया है। इससे उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं के समाधान के लिये विद्युत कार्मिक कागजात के नाम पर परेशान नहीं कर सकेंगे। कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ0 आशीष कुमार गोयल के निर्देश पर अब उपभोक्ताओं को नामांतरण के अतिरिक्त किसी समस्या निवारण के लिये कोई कागज देना अनिवार्य नहीं रहेगा।
निगम की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया। चेन्ज ऑफ टाइटिल के अतिरिक्त किसी भी सेवा जैसे बिल संसोधन, मीटर परिवर्तन, सप्लाई केटेगरी चेन्ज आदि में विद्युत उपभोक्ताओं से कोई कागज नहीं मांगा जायेगा। इस प्रकार की शिकायतों पर विभागीय अभिलेखों से निस्तारण कराया जायेगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने अधिकारियों से सवाल किया कि उपभोक्ता से अनावश्यक क्यों विभिन्न कागज मांगे जाते हैं। यह तो विभाग की जिम्मेदारी है कि वह कनेक्शन से सम्बन्धित अभिलेख खुद भी सुरक्षित रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में उपस्थित और वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से जुड़े अधिकारियों से इस पर अपनी राय मांगी। मुख्य अभियन्ताआ, निदेशक एवं प्रबन्ध निदेशक ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि कनेक्शन में नाम परिवर्तन (चेन्ज ऑफ टाइटिल) के अतिरिक्त उपभोक्ता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी अभिलेख को प्रस्तुत करना उपभोक्ता के लिये आवश्यक नही है।
अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि भविष्य में उपभोक्ता से कोई कागज न मांगा जाए। कहीं से इस तरह की शिकायते नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed