फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: खोदाई से बिजली केबल कटा, मजदूर झुलसने से बचे

Thu, 10 Jul 2025 11:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:54 AM IST
विज्ञापन
Lucknow City News
कटी केवल का मुआयना करते हुए कर्मचारी और अधिकारी

विज्ञापन

नगर निगम ठेकेदार की लापरवाही का नतीजा

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। यूपीआईएल उपकेंद्र इलाके में बीते बुधवार रात को लापरवाही के चलते करीब 2000 घरों की बिजली गुल हो गई, और मजदूर झुलसने से बचे। यह लापरवाही नगर निगम ठेकेदार के मजदूरों के द्वारा की गई थी।

मजदूरों ने खुदाई के दौरान 11 000 वोल्ट की करंट का केबल काट दिया था। उपकेंद्र के पास हुई घटना की सूचना पाकर रात को ही उपखंड अधिकारी सहित सभी कर्मचारी पहुंचे और करीब आधे घंटे के बाद वैकल्पिक तरीके से घरों के अंधेरे को दूर किया गया। उपखंड अधिकारी अजय कुमार ने बताया की रात करीब 11:00 बजे नगर निगम ठेकेदार के द्वारा केंद्र पर सूचना दिए बिना ही मजदूरों से खोदाई शुरू कर दी। सड़क किनारे खोदाई के दौरान पड़ी भूमिगत केबल में गैंती लगने से क्षतिग्रस्त जोरदार धमाका हुआ जिससे मजदूर भी करंट की चपेट में आने से बचे। अजय ने बताया कि इस संबंध में ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed