फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow City News

Lucknow News: लाइनमैन को बंधक बनाकर पीटा, जान से मारने की धमकी

Wed, 09 Jul 2025 02:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:34 PM IST
विज्ञापन
Lucknow City News

विज्ञापन
दोना गांव के दबंग लोगों ने ट्रांसफार्मर का लोड जांचने गए कर्मी के साथ की मारपीट

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। एफसीआई उपकेंद्र के लाइनमैन को मंगलवार रात दबंग लोगों ने बंधक बनाकर पीटा और चेतावनी दी की दोबारा गांव में बिजली चेकिंग करने आए तो जान से मार दूंगा। इस मामले की तहरीर जूनियर इंजीनियर के द्वारा काकोरी थानाध्यक्ष को दी गई है।
जूनियर इंजीनियर नितिन कुमार ने बताया कि लाइनमैन बधाई मंगलवार रात दोना गांव में लगे ट्रांसफार्मर का लोड जांचने गया था। जांच के दौरान गांव के चार-पांच दबंग लोगों ने उसे बंधक बनाकर कमरे में बैठा लिया, और धमकाया कि दोबारा गांव में बिजली चोरी की जांच करने आए तो जिंदा वापस नहीं जाएंगे। लाइनमैन रात करीब 9:30 बजे वापस उपकेंद्र पहुंचा और उच्च अधिकारियों की घटना की जानकारी दी। नितिन ने बताया कि बुधवार को इस मामले में काकोरी के थानाध्यक्ष को तहरीर देकर दबंग के खिलाफ सरकारी काम में बाधा और कर्मचारियों के साथ मारपीट का केस दर्ज करने का अनुरोध किया है
विज्ञापन


दबंग बदलने नहीं दे रहे ट्रांसफार्मर

जूनियर इंजीनियर ने बताया कि गांव के दबंग पिछले 4 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलने नहीं दे रहे हैं। बिजली चोरी के चलते इस गांव में आए दिन ट्रांसफार्मर जल जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed