{"_id":"6864e25c3e258eb7370f03fa","slug":"lucknow-city-news-lucknow-news-c-13-1-lko1105-1274588-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 60 दिन से नहीं सुन रहे जेई-एसडीओ पीड़ा, घर की लिफ्ट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 60 दिन से नहीं सुन रहे जेई-एसडीओ पीड़ा, घर की लिफ्ट बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौक के बिजली इंजीनियरों की कारस्तानी का उदाहरण
कारोबारी के बुजुर्ग परिजनों को हो रही परेशानी
माय सिटी रिपोर्टर।
लखनऊ। मध्यांचल विद्युत निगम मुख्यालय के बड़े अफसरों के द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायत संबंधी कॉल को रिस्पांस न दिए जाने के कारण राजधानी के बिजली अभियंता बे लगाम हो गए। इनकी कारस्तानी का उदाहरण यह है कि एक कारोबारी के घर में 60 दिन से एक फेज बिजली न आने के कारण घर की लिफ्ट बंद है। इससे बुजुर्ग परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारोबारी ने इस मामले में लिखित रूप से अधिशासी अभियंता चौक रमन के कार्यालय में दो मई को शिकायत रिसीव कराई थी। पूरा मामला वहां के जूनियर इंजीनियर और एसडीओ की जानकारी में है मगर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
*यह है मामला*
राजधानी के तेल के बड़े कारोबारी किशोर चंद्र अग्रवाल का तुलसीदास मार्ग चौक में बहुमंजिला आवास है, जिसमें उर्मिला देवी के नाम से 20 किलो वाट का बिजली कनेक्शन है। किशोर चंद्र अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई थी उनके थ्री फेज कनेक्शन में एक फेज नहीं आ रहा है, इससे उनके घर की लिफ्ट बंद है। इसके कारण बुजुर्ग परिजन का घर के परिसर में आवागमन नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ता ने वहां के जूनियर इंजीनियर और एसडीओ से भी अपनी शिकायत दर्ज कराई तो जिन कर्मचारियों को भेजो वह शिकायत के नाम पर पता नहीं एक फेज कहां पर जोड़ दिया जिससे करंट नहीं आ रहा, इससे लिफ्ट नहीं चल सकी।
*अधिशासी अभियंता ने नहीं दिया कॉल का रिस्पांस*
इस संबंध में चौक के अधिशासी अभियंता रमन से बुधवार करीब 12:30 बजे उनके सरकारी मोबाइल नंबर 9415901316 पर काल करके उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया तो उन्होंने कोई रिस्पांस नहीं दिया।