लखनऊ: छठ और टैबलेट वितरण कार्यक्रम से बदलेगी लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था, कई रास्ते रहेंगे बंद; जानें रूट प्लान
छठ पर्व और टैबलेट वितरण कार्यक्रम के चलते लखनऊ में रविवार और सोमवार को यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। हजरतगंज, महानगर और चौक समेत कई इलाकों में रास्ते बंद रहेंगे। लक्ष्मण मेला मैदान, झूलेलाल पार्क और कुड़ियाघाट जाने वाले मार्गों पर प्रतिबंध रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा।
विस्तार
हजरतगंज में ट्रैफिक व्यवस्था
- चिरैयाझील तिराहे से लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा।
- सिकंदरबाग चौराहे से महानगर की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात संकल्प वाटिका कटिंग से चिरैयाझील तिराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
- 1090 चौराहे से पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, बैकुंठधाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से सामान्य यातायात, रोडवेज बसे व सिटी बसे लक्ष्मण मेला मैदान की ओर नहीं जा सकेंगी।
- कैसरबाग बस अड्डा से चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से 1090 चौराहा की ओर रोडवेज बसे नहीं जा सकेंगी।
- समतामूलक चौराहे से बैकुंठधाम तिराहा, लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ रोडवेज, सिटी बसे और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
महानगर में ट्रैफिक व्यवस्था
- नदवा बंधा मोड़ से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- इक्का तांगा स्टैंड से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- आईटी चौराहे से हनुमान सेतु मंदिर, सुभाष चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- नया पक्का पुल से सामान्य यातायात बंधा मार्ग होते हुए बैरल नंबर- 2 की तरफ नहीं जा सकेगा।
- खदरा व फैजुल्लागंज से सामान्य यातायात नया पक्कापुल की तरफ नहीं जा सकेगा।
- नदवा बंधा यू-टर्न व हनुमान सेतु मंदिर चौराहा से सामान्य यातायात डालीगंज इक्का तांगा चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।
चौक क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था
- रूमीगेट पुलिस चौकी चौराहे से सामान्य यातायात कुड़िया घाट की तरफ नहीं जा सकेगा।
- नया पक्का पुल से कुड़ियाघाट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कैसरबाग बस अड्डा से सीतापुर जाने वाले रोडवेज बसें कुड़ियाघाट होकर नहीं जा सकेंगी।
- घैला पुल से ग्रीन कॉरीडोर मार्ग से कुड़ियाघाट की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- राष्ट्रीय प्रेरणास्थल चौराहे से कोई भी यातायात कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जाएगा।
टैब वितरण कार्यक्रम: सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक रहेगी ये व्यवस्था
- बाजनगर किसानपथ अंडरपास से छंदोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी, बड़े और कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे।
- कसमंडी (हमसफर लॉन) अंडरपास से अंधे की चौकी तिराहे की तरफ भारी,बड़े, कामर्शियल वाहन और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- छंदोईया बाईपास तिराहे से कार्यक्रम स्थल, भिठौली तिराहे की तरफ भारी, बड़े, कामर्शियल वाहन और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- तिकोनिया तिराहे से दुबग्गा तिराहे, छंदोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी, बड़े और कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे।
- भिठौली तिराहे से कार्यक्रम स्थल, छंदोईया बाईपास तिराहे की तरफ भारी, बड़े, कामर्शियल वाहन और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
-नया पक्कापुल तिराहा/कुड़ियाघाट तिराहा से कार्यक्रम स्थल, घैला तिराहा की तरफ बड़े, कामर्शियल वाहन और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- दुबग्गा तिराहे से छंदोईया बाईपास तिराहे की तरफ समस्त प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।
