फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Chandrabhan Yadav received Laadli Media Award for news published to promote gender equality

Lucknow : लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए प्रकाशित खबरों के लिए चंद्रभान यादव को मिला लाडली मीडिया अवॉर्ड

Tue, 24 Oct 2023 07:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 24 Oct 2023 07:22 PM IST
सार

यह अवॉर्ड अमर उजाला में -'बीमारी पति पत्नी दोनों की, फिर भी सजा भुगतती पत्नी' शीर्षक से प्रकाशित खबर के लिए दिया गया है। इससे पहले चंद्रभान को रीच मीडिया फाउंडेशन की ओर से मीडिया फेलोशिप भी मिल चुकी है। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Chandrabhan Yadav received Laadli Media Award for news published to promote gender equality
लाडली मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित चंद्रभान यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला स्टेट ब्यूरो में कार्यरत मुख्य संवाददाता चंद्रभान यादव को लाडली मीडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवॉर्ड अमर उजाला में -'बीमारी पति पत्नी दोनों की, फिर भी सजा भुगतती पत्नी' शीर्षक से प्रकाशित खबर के लिए दिया गया है। इससे पहले चंद्रभान को रीच मीडिया फाउंडेशन की ओर से मीडिया फेलोशिप भी मिल चुकी है। 

विज्ञापन


जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय, जयपुर के कुलपति प्रो. डॉ. देव स्वरूप, संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के पॉलिसी व साझेदारी प्रमुख जयदीप बिस्वास, यूएनएफपीए की प्रोग्राम मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट अनुजा गुलाटी और लोक संवाद संस्थान के सचिव कल्याण सिंह कोठारी ने चंद्रभान को सम्मानित किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि अमर उजाला इस तरह की खबरों को प्रकाशित कर सामाजिक सहभागिता भी निभा रहा है। पॉपुलेशन फर्स्ट की ओर से लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के लिए लाडली मीडिया अवॉर्ड दिया जाता है। इसके लिए देश भर से 13 भाषाओं के 857 पत्रकारों ने प्रविष्टियां भेजी थी, जिसमें 87 पत्रकारों को अलग-अलग श्रेणी में चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed