फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Case filed against three officers of LDA.

LDA: एलडीए के तीन अफसरों पर मुकदमा दर्ज, किसी की रजिस्ट्री किसी के नाम करने पर कार्रवाई

Wed, 01 May 2024 12:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 May 2024 12:16 PM IST
सार

किसी की रजिस्ट्री किसी के नाम करने पर कार्रवाई करते हुए एलडीए के तीन अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आठ अन्य पर भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Lucknow: Case filed against three officers of LDA.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसी की जमीन किसी के नाम करने पर एलडीए के तीन अफसरों पर केस दर्ज कराया गया है। वजीरगंज थाने में दर्ज रिपोर्ट में जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले, गवाही देने वाले 9 और लोगों के भी नाम हैं।

विज्ञापन


17 फरवरी 2024 को सॉफ्टवेयर इंजीनियर अजय सिंह ने विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि शिवानी सिंह व अन्य आरोपियों ने अजय के प्लॉट पर कब्जा करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेठी-रायबरेली का सस्पेंस: क्या दोनों पुश्तैनी सीटें छोड़ रहा है गांधी परिवार या राहुल गांधी बदलेंगे अपनी सीट?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राजनीतिक चक्रव्यूह में घिरा कैसरगंज का सियासी अखाड़ा, BJP के दांव से बड़े-बड़ों के उड़े होश; दिग्गज दुबके


विवेचना में शिवानी सिंह के नाम पर की गई रजिस्ट्री फर्जी मिली? उसे जमीन बेचने वाले राजकुमार की भी रजिस्ट्री फर्जी निकली।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल ने रजिस्ट्रार कार्यालय को पत्र लिखकर जांच कराकर कार्रवाई करने को कहा था। जांच में पांच रजिस्ट्री फर्जी मिलीं तो केस दर्ज कराया गया।

पांच मामलों में इन पर रिपोर्ट
उप निबंधक द्वितीय प्रभाष सिंह ने चार फर्जी रजिस्ट्री को लेकर केस दर्ज कराया है। इसमें एलडीए प्रभारी अधिकारी अनीता श्रीवास्तव, अनुभाग अधिकारी एबी तिवारी, एलडीए के ही आरके मिश्र के अलावा निशातगंज के सिद्घार्थ बाजपेयी, गोमतीनगर के योगेंद्र नारायण, राधा मोहन शर्मा व बाराबंकी के जानकी प्रसाद नामजद आरोपी हैं।

उप निबंधक द्वितीय राजेंद्र पांडेय की ओर से दर्ज कराए गए केस में बाराबंकी के दिगंबर सिंह, शत्रोहन लाल, रामपाल व अन्य अज्ञात आरोपी हैं। दर्ज कराई गई दो एफआईआर में धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इस्तेमाल करने की धारा लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed